
महीप से ज्यादा शनाया को चाहती थीं श्रीदेवी, मांगने से पहले ही पूरी कर देती थीं हर ख्वाहिश
ABP News
Shanaya Kapoor Sridevi Bond: शनाया कपूर को बॉलीवुड में कदम रखे हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है. हाल ही में उनकी दूसरी फिल्म 'तू या मैं' रिलीज हुई है, जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है.
शनाया कपूर ने कुछ ही समय पहले फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है लेकिन वो दर्शकों के लिए बिलकुल भी अनजान चेहरा नहीं थीं. एक्ट्रेस कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं. कपूर खानदान यानी राजकपूर खानदान से नहीं बल्कि बोनी कपूर और अनिल कपूर के परिवार से. ऐसे में उन्हें कैसे कोई नहीं पहचानता. शनाया कपूर की मां तो महीप कपूर हैं लेकिन उनसे भी ज्यादा प्यार शनाया को उनकी बड़ी मम्मी श्रीदेव करती थीं.
मां की तरह प्यार करती थीं श्रीदेवीइस बारे में खुद महीप कपूर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था. महीप ने फिल्मफेयर के साथ बातचीत में श्रीदेवी के बारे में भी बात की थी. उन्होंने बताया था कि उनका श्रीदेवी के साथ कैसा रिलेशन था. महीन ने बताया कि श्रीदेवी उनसे भी ज्यादा शनाया को प्यार करती थीं. महीप ने बताया, 'वो बिलकुल मां जैसी थी. शनाया के कानों की पियरसिंग पहली बार श्री ने ही करवाई थी, क्योंकि मैं थोड़ा डर रही थी. वो उसे ले गई और कानों की पियरसिंग करवा के वापस ले आईं'.
A post shared by Shanaya 🐊 (@shanayakapoor02)













