
महिला ने ढूंढ निकाले लेडी गागा के कुत्ते, फिर भी नहीं मिले इनाम के साढ़े 3 करोड़
AajTak
लॉस एंजिलिस पुलिस डिपार्टमेंट ने लेडी गागा को कहा है कि वे इस महिला को इनामी धनराशि तब तक ना दें जब तक जांचकर्ता ये पता ना लगा लें कि इस महिला का संबंध किडनैपर्स से तो नहीं है या कहीं ऐसा तो नहीं कि किडनैपर्स ने ही इस महिला को भेजा हो. फिलहाल पुलिस को इस महिला पर शक नहीं है. हालांकि मामले की जांच जारी है.
मशहूर हॉलीवुड स्टार लेडी गागा के दो फ्रेंच बुलडॉग्स को कुछ ही समय पहले किडनैप कर लिया गया था. लेडी गागा ने इन कुत्तों को ढूंढने वाले इंसान को भारी-भरकम धनराशि का इनाम देने का ऐलान भी किया था. हालांकि लेडी गागा के इन डॉग्स को सही सलामत उन तक पहुंचाने वाली महिला को अब तक इनामी धनराशि नहीं मिल पाई है. (फोटो क्रेडिट: AP) टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजिलिस पुलिस डिपार्टमेंट ने लेडी गागा को कहा है कि वे इस महिला को इनामी धनराशि तब तक ना दें जब तक जांचकर्ता ये पता ना लगा लें कि इस महिला का संबंध किडनैपर्स से तो नहीं है या कहीं ऐसा तो नहीं कि किडनैपर्स ने ही इस महिला को भेजा हो. फिलहाल पुलिस को इस महिला पर शक नहीं है. हालांकि मामले की जांच जारी है. (फोटो क्रेडिट: AP) गौरतलब है कि इस घटना के दो दिनों के अंदर ही एक महिला, लॉस एंजिलिस ओलंपिक कम्युनिटी पुलिस स्टेशन, इन कुत्तों के साथ पहुंच गई थी. लेडी गागा को प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों ने भी कंफर्म किया था कि ये लेडी गागा के ही कुत्ते हैं. बता दें कि लेडी गागा के दो बुलडॉग्स कोजी और गुस्ताव कुछ दिनों पहले हुए एक हिंसक अटैक के बाद किडनैप कर लिए गए थे. (फोटो क्रेडिट: AP)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











