
महाराष्ट्र: स्थानीय चुनावों में BJP की हैट्रिक, देवेंद्र-रविंद्र की जोड़ी पर जनता ने फिर जताया भरोसा
ABP News
Maharashtra ZP Election Result: राज्य में स्थानीय चुनावों के तीसरे चरण के नतीजों में BJP की बड़ी जीत हुई है. एक बार फिर सीएम देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की जोड़ी नंबर-1 बनी है.
महाराष्ट्र में 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम में बीजेपी ने हैट्रिक मार दी है. राज्य में तीसरे चरण के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने सबसे अधिक सीटें जीतकर बाजी मार ली है.
जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में बीजेपी ने महायुति के सहयोगी दलों और महाविकास आघाड़ी के दलों से ज्यादा सीटें जीतकर यह साबित कर दिया है कि राज्य की जनता का जनादेश उसी के पक्ष में है. इसी के साथ यह भी साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण आज की राजनीति की जोड़ी नंबर-1 हैं.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व और प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की सशक्त रणनीति के बल पर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में सबसे ज्यादा सीटें जीतने की एक अनोखी हैट्रिक दर्ज की है. नवंबर में हुए नगर परिषद चुनाव, उसके बाद जनवरी में संपन्न महानगरपालिका चुनाव और अब फरवरी में हुए जिला परिषद चुनाव, इन सभी में देवेंद्र और रविंद्र की इस प्रभावशाली राजनीतिक जोड़ी ने सटीक चुनावी योजना, मजबूत प्रचार तंत्र, स्थानीय स्तर पर संगठन और राज्य स्तर के नेतृत्व के बीच सीधा संवाद और समन्वय स्थापित कर बीजेपी की एक सक्षम और मजबूत पार्टी यंत्रणा खड़ी की.
इसके चलते स्थानीय नेतृत्व को शीर्ष नेतृत्व का संरक्षण भी मिला और अनुशासन का दबाव भी महसूस हुआ. इसका सकारात्मक असर यह हुआ कि पार्टी ने कई स्थानों पर बेहद चौंकाने वाली और ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इस सफलता के प्रमुख शिल्पकार देवेंद्र फडणवीस और इसके कुशल सूत्रधार रविंद्र चव्हाण हैं, इसमें कोई संदेह नहीं. रविंद्र चव्हाण को एक सिद्ध चुनावी नेता के रूप में जाना जाता है. वे जमीन से जुड़े हुए और कार्यकर्ताओं के बीच रहने वाले प्रदेश अध्यक्ष हैं.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












