
'महाराष्ट्र ने BJP और महायुति को अपना दिया समर्थन...', जिला परिषद चुनाव में जीत पर बोले PM मोदी
ABP News
Maharashtra Zilla Parishad Election Results: पीएम मोदी ने कहा कि पूरे ग्रामीण और शहरी महाराष्ट्र के लोग सुशासन और ऐसे गठबंधन को चाहते हैं जो राज्य की गौरवशाली संस्कृति की भावना से काम करे.
महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में बीजेपी की अगुआई वाली महायुति ने बड़ी जीत हासिल की. इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त किया. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कहा, 'एक बार फिर महाराष्ट्र ने बीजेपी और महायुति को अपना समर्थन दिया है. यह साफ है कि पूरे ग्रामीण और शहरी महाराष्ट्र में राज्य के लोग सुशासन और ऐसे गठबंधन को चाहते हैं जो राज्य की गौरवशाली संस्कृति की भावना से काम करे.'
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने कहा, 'मैं महाराष्ट्र के अपने भाइयों और बहनों का आभार व्यक्त करता हूं. महायुति के हर कार्यकर्ता को जमीन पर अथक परिश्रम करने और महाराष्ट्र सरकार के ठोस ट्रैक रिकॉर्ड के साथ-साथ एनडीए के सुशासन के विजन को विस्तार से बताने के लिए मेरी शुभकामनाएं.' महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में बीजेपी और महायुति ने बड़ी जीत हासिल की है.
पुन्हा एकदा, महाराष्ट्राने भाजप आणि महायुतीला पाठिंबा दिला आहे!महानगरपालिका आणि नगरपालिका निवडणुकांमधील भाजप आणि महायुतीच्या घवघवीत यशानंतर, महाराष्ट्रातील जनतेने जिल्हा परिषद निवडणुकांमध्येही आम्हांला भक्कम जनादेश दिला आहे. ग्रामीण असो वा शहरी, महाराष्ट्र राज्यातील जनतेला…

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












