
महंगे गिफ्ट के फेर में इमरान की पत्नी बुशरा भी फंसी, NAB ने पूछताछ के लिए बुलाया
AajTak
तोशाखाने के मामले में इमरान खान के साथ ही उनकी पत्नी बुशरा बीबी की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं. दरअसल पाकिस्तान की एजेंसी एनएबी ने उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया है. हाल ही में पाकिस्तान की पुलिस ने इमरान के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है. इमरान के भतीजे के साथ उनके कई समर्थकों को भी अरेस्ट किया गया है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर तोशाखाने के मामले में संकट के बादल मंडरा रहे हैं. उधर, उनकी पत्नी बुशरा बीबी भी महंगे गिफ्ट के फेर में फंस चुकी हैं. पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी संस्था (Anti Corruption Organization) ने इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के एक मामले में तलब किया है. इससे पहले यानी रविवार को पुलिस ने इमरान और उनकी पार्टी के एक दर्जन से ज्यादा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की थी.
इससे पहले राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (National Accountability Bureau) ने तोशाखाना मामले में पूछताछ के लिए इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा को 9 मार्च को अपने रावलपिंडी कार्यालय में बुलाया था. तोशखाना केस में इमरान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था. हालांकि वारंट जारी होने के बाद भी पाकिस्तान की पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई. बवाल बढ़ने के बाद हाल ही में कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर 30 मार्च तक रोक लगा दी है. लेकिन पाकिस्तान की पुलिस ने उनके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है. इमरान के भतीजे के साथ उनके कई समर्थकों को भी अरेस्ट किया गया है.
पुलिस के इस एक्शन के बाद शनिवार से लेकर अब तक गिरफ्तार होने वाले PTI कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़कर 198 हो गई है. दरअसल, इमरान के भतीजे पर अदालत के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले लोगों में शामिल होने का आरोप है.
क्या है तोशाखाना?
यह एक फारसी शब्द है, जिसका मोटा अर्थ है खजाने का भंडार. लगभग सभी मुल्कों में इस तरह का भंडार होता है, जो मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स के तहत आता है. शुरुआत में देशों के बीच इस तरह से तोहफों का लेनदेन वर्जित था. माना जाता था कि इससे गिफ्ट लेने वाले को हरदम देने वाले से दबकर रहना होता है, खासकर अगर गिफ्ट काफी कीमती हो. आगे चलकर डिप्लोमेटिक गिफ्ट के मायने बदले. सभी देश मानने लगे कि तोहफों के लेनदेन से रिश्ते मजबूत होते हैं.
क्या दिया जाता है?

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










