
मशहूर लेखिका झुम्पा लाहिड़ी ने न्यूयार्क म्यूजियम में अवॉर्ड लेने से किया इनकार, जानिए क्या है वजह?
AajTak
पुलित्जर पुरस्कार विजेता और मशहूर लेखिका झुम्पा लाहिड़ी ने न्यूयॉर्क शहर के नोगुची संग्रहालय से पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है. क्योंकि संग्रहालय ने तीन कर्मचारियों को केफियेह हेड स्कार्फ (फिलिस्तीनी एकजुटता का प्रतीक) पहनने के कारण नौकरी से निकाल दिया है.
मशहूर लेखिका झुम्पा लाहिड़ी ने न्यूयॉर्क शहर के नोगुची म्यूजियम से अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया है. वे केफियेह पर प्रतिबंध लगाए जाने से नाराज हैं और उसी के विरोध में उन्होंने अवॉर्ड ठुकरा दिया है. हालांकि, म्यूजियम का कहना है कि झुम्पा के निर्णय का सम्मान करते हैं, लेकिन नई ड्रेस कोड पॉलिसी में केफियेह पर प्रतिबंध लगाया गया है.
इससे पहले म्यूजियम ने केफियेह (काले या सफेद कपड़े) पहनने के आरोप में तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था. दरअसल, केफियेह को फिलिस्तीनी एकजुटता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है.
झुम्पा लाहिड़ी, भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका हैं. वे उपन्यास, निबंध और लघु कहानियां लिखने के लिए फेमस हैं. लाहिड़ी की बड़ी खासियत है कि उनकी लेखन शैली बहुत सरल है.
'हम उनके नजरिए का सम्मान करते हैं'
म्यूजियम ने बुधवार को बयान में कहा, पुलित्जर अवॉर्ड विजेता लेखिका ने अपना नॉमिनेशन वापस ले लिया है. झुम्पा लाहिड़ी ने हमारी अपडेटेड ड्रेस कोड पॉलिसी के जवाब में 2024 इसामु नोगुची पुरस्कार की अपनी स्वीकृति वापस लेने का फैसला किया है. हम उनके दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं और समझते हैं कि यह पॉलिसी सभी के विचारों से मेल खा भी सकती है और नहीं भी. लाहिड़ी को उनकी पुस्तक "इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज" के लिए 2000 में पुलित्जर पुरस्कार मिला था. न्यूयॉर्क टाइम्स ने सबसे पहले यह खबर दी है.
'फिलिस्तीनी एकजुटता का प्रतीक है केफियेह'

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










