
मशहूर लेखक सलमान रुश्दी की एक आंख की रोशनी गई, एक हाथ ने भी काम करना बंद किया
AajTak
रुश्दी के एजेंट एंड्रयू वायली ने एक स्पेनिश न्यूजपेपर को इंटरव्यू के दौरान बताया, "यह एक बेहद ही क्रूर हमला था. हमले में घायल हुए रुश्दी के घाव बहुत गहरे थे. उनके गले में काफी गंभीर तीन घाव लगे थे. जिसके चलते उनकी आंखो की रोशनी चली गई और उनके एक हाथ की नस भी कट गई, जिसके चलते उनके हाथ ने भी काम करना बंद कर दिया है
न्यूयार्क में 12 अगस्त को एक हमले के दौरान घायल हुए जाने-माने लेखक सलमान रुश्दी की एक आंख की रोशनी चली गई है और उनके एक हाथ ने भी काम करना बंद कर दिया है. इस बात की जानकारी सलमान रुश्दी के एजेंट ने दी. दरअसल, इस हमले के बाद लेखक को उत्तर-पश्चिमी पेनसिल्वेनिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमले में उनके लीवर, आंख और एक हाथ की नस पर काफी गहरी चोटें आई थीं, जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई थी.
रुश्दी के एजेंट एंड्रयू वायली ने एक स्पेनिश न्यूजपेपर को इंटरव्यू के दौरान बताया, "यह एक बेहद ही क्रूर हमला था. हमले में घायल हुए रुश्दी के घाव बहुत गहरे थे. उनके गले में काफी गंभीर तीन घाव लगे थे. जिसके चलते उनकी आंखो की रोशनी चली गई और उनके एक हाथ की नस भी कट गई, जिसके चलते उनके हाथ ने भी काम करना बंद कर दिया है. इसके अलावा उनके सीने में और पूरे शरीर में लगभग 15 घाव थे." हालांकि, वायली ने इस बात को स्पष्ट नहीं किया है कि रूश्दी अस्पताल में अभी कितने ठीक हुए हैं. लेकिन उन्होंने इस बात का उल्लेख किया है कि रुश्दी बच जाएंगे.
बता दें कि 12 अगस्त को सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले आरोपी की पहचान हादी मटर के रूप में हुई थी. जिसने खुद को बेकसूर बताया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब हमला करने के आरोप लगाए गए तो 24 वर्षीय मटर ने चौटाउक्वा काउंटी न्यूयॉर्क की एक अदालत में खुद को बेकसूर बताया.
एक किताब के बाद कंट्टरपंथियों के निशाने पर आए रुश्दी
सलमान रुश्दी की 'द सैटेनिक वर्सेज' किताब ने ऐसे विवादों को जन्म दिया, जो जिंदगीभर उनके साथ बने रहे. उनकी इस किताब को इस्लाम विरोधी और ईश निंदा करने वाला माना गया. इसी वजह से 1980 के दशक में उन्हें ईरान से जान से मारने की धमकियां मिलीं. ये किताब 1988 से ही ईरान में बैन है, लेकिन इसकी वजह से सलमान रुश्दी हमेशा चरमपंथियों के निशाने पर रहे.
ईरान से निकाला था फतवा

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








