
मर्डर के बाद 250 किलोमीटर दूर ठिकाने लगाई लाश... फिर प्रेमी ने नदी में कूदकर दे दी जान, ये खूनी वारदात कर देगी हैरान
AajTak
कत्ल कहीं और लाश कहीं.. ये मामला बिल्कुल ऐसा ही है. 38 साल की सरकारी टीचर महिला का कत्ल हुआ और उसकी लाश मिली 250 किलोमीटर दूर. कातिल कोई और नहीं बल्कि उस महिला का 43 वर्षीय प्रेमी था. जिसने माशूका की लाश को ठिकाने लगाने के साथ ही मौत को गले लगा लिया.
छत्तीसगढ़ से प्रेमी, प्रेमिका और कत्ल की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान है. दरअसल, एक शख्स कुछ महीनों से अपनी माशूका के साथ लिवइन में रह रहा था. मगर अचानक उसने अपनी मोहब्बत का गला घोंटकर उसे खत्म कर दिया. और उसकी लाश को मौका-ए-वारदात से करीब 250 किलोमीटर दूर ठिकाने लगा दिया. कहानी यहीं खत्म नहीं होती. उस कातिल प्रेमी ने खुद भी एक नदी में कूदकर जान दे दी.
मोहब्बत का खूनी अंजाम कत्ल कहीं और लाश कहीं.. ये मामला बिल्कुल ऐसा ही है. 38 साल की सरकारी टीचर महिला का कत्ल हुआ और उसकी लाश मिली 250 किलोमीटर दूर. कातिल कोई और नहीं बल्कि उस महिला का 43 वर्षीय प्रेमी था. जिसने माशूका की लाश को ठिकाने लगाने के साथ ही मौत को गले लगा लिया. दरअसल, इस खूनी कहानी का आगाज होता है, 8 अगस्त को.
मां ने दर्ज कराई थी शिकायत उस दिन कबीरधाम जिले के दशरंगपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की निवासी सावित्री विश्वकर्मा पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची और बताया कि उनकी बेटी सपना विश्वकर्मा 27 जुलाई को लापता हो गई थी. उसका कुछ अता पता नहीं है. सपना बाघामुड़ा सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी. महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हरकत में आ गई.
मोबाइल ने खोला राज इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सपना के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल फोन लोकेशन की जांच की गई. जिससे पता चला कि सपना 1 अगस्त तक एक महीने तक बेमेतरा जिले के लोलेसरा में रही थी. पुलिस ने वो लोकेशन ट्रेस कर ली. दरअसल, जहां सपना की लोकेशन आ रही थी, वो लोलेसरा निवासी रघुनाथ साहू का घर था. पुलिस ने उसी पर ध्यान केंद्रित कर दिया.
मकान मालिक ने बताई सच्चाई रघुनाथ साहू की तहकीकात करने पर पुलिस को पता चला कि उसने अपना मकान 43 वर्षीय राम आशीष उपाध्याय को किराए पर दिया था, जिसके साथ सपना रिलेशनशिप में थी. जिले के एएसपी से मिली जानकारी के मुताबिक, रघुनाथ साहू ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि आशीष और सपना उसके मकान में किराएदार के तौर पर साथ रहते थे और दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था.
आशीष ने मकान मालिक को बताई हत्या की बात मकान मालिक रघुनाथ ने पुलिस को बताचा कि 2 अगस्त की सुबह करीब 3 बजे आशीष उपाध्याय ने उसे फोन किया था, जो वहां से कुछ ही दूर दूसरे मकान में रहता है. आशीष ने उसे अपने घर आने के लिए कहा. जब रघूनाथ उस जगह पहुंचा, तो आशीष ने उसे बताया कि उसने विवाद के बाद सपना की गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को छिपाने के लिए उसकी मदद मांगी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










