
ममता ने की RSS की 'तारीफ', भड़क उठी बीजेपी, ओवैसी-कांग्रेस भी हुए हमलावर
AajTak
ममता बनर्जी ने हाल ही में बीजेपी पर निशाना साधते हुए RSS की तारीफ की थी. ममता ने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि RSS इतनी बुरी है. संघ में अभी कुछ लोग हैं जो बीजेपी की तरह नहीं सोचते. एक दिन यह सब्र टूटेगा. ममता का ये बयान न तो बीजेपी को रास आया, न ही विपक्ष के गले के नीचे उतरा.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर दिए एक बयान के बाद सियासी भूचाल सा आ गया है. जहां इस बयान को लेकर बीजेपी ने ममता बनर्जी पर पलटवार किया. वहीं, AIMIM, कांग्रेस और सीपीएम जैसी पार्टियां भी ममता बनर्जी के खिलाफ हमलावार हो गईं. बीजेपी ने यहां तक कह दिया कि हमें ममता बनर्जी से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है.
दरअसल, ममता बनर्जी ने हाल ही में बीजेपी पर निशाना साधते हुए RSS की तारीफ की थी. ममता ने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि RSS इतनी बुरी है. संघ में अभी कुछ लोग हैं जो बीजेपी की तरह नहीं सोचते. एक दिन यह सब्र टूटेगा. ममता का ये बयान न तो बीजेपी को रास आया, न ही विपक्ष के गले के नीचे उतरा.
AIMIM चीफ ओवैसी ने साधा निशाना
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ममता बनर्जी भारत और बंगाल के लोगों को बेवकूफ बनाएंगी. वे आरएसएस की तारीफ कर रही हैं. आरएसएस हिंदू राष्ट्र चाहता है. इसका इतिहास मुस्लिम विरोधी घृणा अपराधों से भरा है. ओवैसी ने कहा, ममता ने गुजरात नरसंहार के बाद संसद में भाजपा सरकार का बचाव किया था. उम्मीद है कि टीएमसी के मुस्लिम चेहरे उनकी ईमानदारी और निरंतरता के लिए उनकी प्रशंसा करेंगे. ओवैसी ने कहा, ममता ने 2003 में संघ को देशभक्त कहा था, इसके बदले में उन्हें आरएसएस ने दुर्गा बताया था.
वहीं, टीएमसी ने ओवैसी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें ओवैसी के सामने अपनी धर्मनिरपेक्ष छवि को साबित करने की जरूरत नहीं है. टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा, ममता यह कहना चाह रही थीं कि सभी संगठनों में अच्छे या बुरे लोग होते हैं.
कांग्रेस-सीपीआई (एम) ने भी साधा निशाना

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.








