
मनाली घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ट्रैफिक से रहें सावधान! गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी पर्यटकों की भीड़
AajTak
मैदानी राज्यों में पड़ रही गर्मी से परेशान पर्यटक भारी संख्या में हिमाचल प्रदेश के पहुंच रहे हैं. सोलन, कसौली, चायल, शिमला,मनाली, डलहौजी, धर्मशाला में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. लंबे ट्रैफिक जाम से सैलानियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है. मैदानी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते भारी संख्या में पर्यटक हिमाचल का रूख कर रहे हैं, जिससे पर्यटन स्थलों में लगातार जाम लग रहा है. सोलन, कसौली, चायल और शिमला पूरी तरह पर्यटकों से पैक हैं. कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है. गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर हो गई हैं.
लंबे ट्रैफिक जाम से सैलानियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हिमाचल के उच्च क्षेत्रों में मई और जून में बर्फबारी हुई है. इससे प्रदेश का मौसम सुहावना है. गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक परिवार सहित पहाड़ों पर आ रहे हैं. हाल ही में खबर आई थी कि मनाली के होटल 80 से 90 फीसदी भरे चल रहे हैं, जबकि वीकेंड में मनाली के तमाम होटल फुल हैं.
आजतक से खास बातचीत में पर्यटकों ने बताया कि हिमाचल का मौसम बहुत अच्छा है. इसके चलते यहां भारी भीड़ उमड़ी हुई है. ट्रैफिक जाम की वजह से होटल पहुंचने में तीन से चार घंटो की देरी हुई है. वहीं, एक पर्यटक गौरव ने बताया कि दिल्ली में 41 डिग्री तापमान है. हिमाचल में मौसम सुहावना है. हालांकि, ट्रैफिक जाम की वजह से परेशानी हुई है.
मनाली में हर दिन पहुंच रहे 2200 से 2400 पर्यटक वाहन ग्रीन टेक्स बेरियर मनाली के आंकड़ों पर नज़र दौड़ाएं तो पिछले सप्ताह में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है. रोजाना 2200 से 2400 पर्यटक वाहन मनाली में प्रवेश कर रहे हैं. आंकड़ों के अनुसार, बीते साल के मुकाबले अप्रैल महीने में इस साल 8800 ज्यादा पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे हैं, जबकि मई महीने में 11 हज़ार से ज्यादा पर्यटक वाहन आए हैं. पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के बाद अब मनाली के कई स्थानों में जाम की स्थिति भी बननी शुरू हो गई है. इसे देखते हुए मनाली में जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती भी की गई है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










