
मणिपुर में फिर गोलीबारी और बम धमाके, 4 नागरिक भी लापता
AajTak
मणिपुर के कुंबी विधानसभा क्षेत्र के चार लोग, जो बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों से सटे पहाड़ी श्रृंखलाओं के पास लकड़ी इकट्ठा करने गए थे. लेकिन वह वापस नहीं लौटे. पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान दारा सिंह, इबोम्चा सिंह, रोमेन सिंह और आनंद सिंह के रूप में की गई है.
मणिपुर में बुधवार को एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है. वहीं चार लोग भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है. जानकारी के मुताबिक कुंबी विधानसभा क्षेत्र के चार लोग, जो बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों से सटे पहाड़ी श्रृंखलाओं के पास लकड़ी इकट्ठा करने गए थे. लेकिन वह वापस नहीं लौटे.
पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान दारा सिंह, इबोम्चा सिंह, रोमेन सिंह और आनंद सिंह के रूप में की गई है. सूत्रों ने बताया कि उन्हें आतंकवादियों द्वारा बंदी बनाए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है और केंद्रीय बलों से मदद मांगी गई है.
अधिकारियों ने बताया कि इस बीच उग्रवादियों ने बिष्णुपुर जिले के हाओतक गांव में गोलीबारी की और बम से भी हमले किए, जिससे 100 से अधिक महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित इलाकों में भाग गए. सूचना मिलने पर सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और जवाबी कार्रवाई की. अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
मणिपुर हिंसा में अब तक 180 की मौत
बता दें कि पिछले साल 3 मई 2023 को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद से अब तक 180 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. कई सैकड़ा लोग घायल हुए हैं. हिंसा की चपेट में आने से निजी और सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है. हिंसा की शुरुआत तब हुई, जब मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किया गया था. हिंसा से पहले कुकी ग्रामीणों को आरक्षित वन भूमि से बेदखल करने को लेकर तनाव था, जिसके कारण कई छोटे आंदोलन हुए थे.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








