
मणिपुर में टेंशन के बीच आइजोल से मैतेई लोगों को एयरलिफ्ट कर सकती है सरकार, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में बढ़ी सिक्योरिटी
AajTak
मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने का वीडियो वायरल होने के बाद उपजे तनाव के बीच, राज्य सरकार ने मिजोरम के आइजोल से मैतेई लोगों को एयरलिफ्ट करने की योजना बनाई है. राज्य में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.
दंगाइयों के एक समूह द्वारा दो महिलाओं को नग्न घुमाने का वीडियो वायरल होने के बाद मणिपुर में तनाव बढ़ गया है. बढ़ते तनाव के बीच सरकार अब पड़ोसी राज्य मिजोरम से मैतेई लोगों को एयरलिफ्ट कर सकती है. राज्य के आइजोल शहर में मैतेई की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिजोरम पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.
पत्र में कहा गया है, 'मणिपुर में दो आदिवासी कुकी-जो पर बेरहमी से हमला किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद मैतेई के खिलाफ सार्वजनिक आक्रोश भड़कने की आशंका है. इससे आइजोल में रहने वाले मैतेई की सुरक्षा खतरे में आ गई है. आइजोल में मैतेई की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.'
की जा रही है मैतेई की गणना
पत्र के अनुसार, वेटी कॉलेज, सेलेसिह; मिज़ोरम विश्वविद्यालय, तन्ह्रिल; रिपन्स, ज़ेमाबाक और जेडएमसी, फाल्कन में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. इंडिया टुडे एनई से आइजोल में रहने वाले मैतेई छात्रों में से एक ने बात की और बताया कि सरकार द्वारा आइजोल से मैतई लोगों को एयरलिफ्ट करने की योजना है, लेकिन कब निकाला जाएगा, इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है.
पीस एकॉर्ड एमएनएफ रिटर्नीज़ एसोसिएशन (पीएएमआरए) के बयान के बाद, जिसमें मैतेई लोगों से अपनी सुरक्षा के लिए मिजोरम छोड़ने का आग्रह किया गया था,उसके बाद मिज़ो स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) ने बड़ा कदम उठाते हुए मिजोरम के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में मैतई जनगणना करने का ऐलान कर दिया. यह कदम मणिपुर में जारी अशांति के बीच उठाया गया है.
ये भी पढ़ें-- नॉर्थ-ईस्ट की कहानीः बगावत, मुख़ालफ़त, प्यार और तकरार...दिल के इतने करीब फिर भी क्यों हैं दूरियां!

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










