
मछुआरे को हाथ लगा 'जैकपॉट', मछली के पेट से निकली बंद शराब की बोतल
AajTak
टिकटॉक पर शेयर किए गए वीडियो में एक व्यक्ति अपने साथी के साथ नाव पर बैठा हुआ नजर आ रहा है. पानी में फेंके गए जाल को जैसे ही उसने छानना शुरू किया उसमें उसे एक बड़ी मछली फंसी हुई मिली. जब शख्स ने उस मछली के पेट को चीरा तो उससे शराब की बोतल निकली जिसे देखकर मछुआरा चौंक गया.
एक मछुआरा उस वक्त हैरान रह गया जब उसने जाल में फंसी हुई मछली के पेट से एक बंद व्हिस्की की बोतल बरामद की. अब इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि यह वीडियो किस देश का है ये साफ नहीं है. टिकटॉक पर शेयर किए गए वीडियो में एक व्यक्ति अपने साथी के साथ नाव पर बैठा हुआ नजर आ रहा है. पानी में फेंके गए जाल को जैसे ही उसने छानना शुरू किया उसमें उसे एक बड़ी मछली फंसी हुई मिली. जब शख्स ने उस मछली के पेट को चीरा तो उससे शराब की बोतल निकली जिसे देखकर मछुआरा चौंक गया. हालांकि जब उसने मछली के शरीर के अन्य हिस्सों को काटा तो उसमें ज्यादातर गंदगी भरी हुई थी. उन्हीं गंदगियों के बीच अंदर बंद फायरबॉल व्हिस्की की एक पूरी बोतल थी. इससे वो मछुआरा बेहद खुश हो गया और चिल्लाने लगा कि उसे जैकपॉट मिल गया.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









