
मंदाना करीमी ने ईरान के शासन को कहा 'कैंसर', इंडिया में प्रोटेस्ट देख बोलीं- मेरा दिल टूट गया
ABP News
मंदाना करीमी ने कहा कि ईरान के लोग सालों से वहां के शासन के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे थे. उन्होंने बताया कि दशकों से लोग वहां क्या परेशानी झेल रहे थे.
यूएस-इजरायल ने ईरान पर मिलिट्री स्ट्राइक की. इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. एकट्रेस मंदाना करीमी जो ईरान में पैदा हुईं और अब भारत में रह रही हैं. उन्होंने ईरान के लोग जो दशकों से परेशानी झेल रहे थे उसके बारे में बात की है.
मंदाना करीमी ने किया रिएक्ट
NDTV से बातचीत में मंदाना ने कहा, 'सालों से ईरान के लोग वहां प्रोटेस्ट कर रहे थे. हमने लोगों को खोया है. हमनें मां, बच्चे, यूनिवर्सिटीज को खोया है, लिस्ट लंबी है. कोई भी मौत को सेलिब्रेट नहीं करता लेकिन ये शासन, उन लोगों ने जो हमारे साथ किया, मुझे यकीन है कि आपने पिछले कुछ महीनों के वीडियोज देखे होंगे. 8 जनवरी, 9 जनवरी जब 1000 लोगों का मर्डर किया गया. ईरानियों ने अपने ही लोगों की मौत पर नाचना और जश्न मनाना शुरू कर दिया था. मेरा खुद का परिवार, मेरे दोस्त जब वो मुझे कॉल करते थे तो कहते थे तुम्हें पता है कितने लोग मर गए.'
आगे उन्होंने कहा, 'हम लोग अब सेलिब्रेट करेंगे क्योंकि कई सालों से हम दुनिया से कह रहे थे कि प्लीज हमारी मदद करें. ये सरकार मिडिल ईस्ट में कैंसर की बीमारी की तरह थी. जब आप उनके अटैक देखते हैं, ये मिडिल ईस्ट के अंदर हो रहा है. ये प्लान्ड और ऑर्गेनाइज्ड नहीं है. वो रेस्टोरेंट्स पर अटैक कर रहे हैं. और हमें भी ऐसा ही लगता है. हम 48 साल से ज्यादा समय से लड़ रहे हैं. ईरान में 1979 से इस्लामिक रिपब्लिक की सरकार है.'

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












