
मंदना करीमी ने खामेनेई की मौत पर जताई खुशी, वीडियो शेयर कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कहा धन्यवाद
ABP News
Mandana Karimi Reaction: ईरान से भारत आईं एक्ट्रेस और मॉडल मंदना करीमी ने हाल ही में ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत पर खुशी जताई है. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर ट्रम्प का शुक्रिया अदा किया है.
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. हाल ही में इस युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई. जिसे लेकर लोग अलग- अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी बीच ईरान से भारत आईं मॉडल और एक्ट्रेस मंदना करीमी ने भी खामेनेई के निधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. मंदना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है और अपनी खुशी जताई है.
मंदना करीमी का पोस्टसोशल मीडिया पर एकटिव रहने वाली मंदना करीमी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मंदना काफी खुश नजर आ रही है. इसके अलावा वीडियो में डोनाल्ड ट्रम्प भी दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो शेयर करते हुए मंदना ने कैप्शन लिखा, 'मुझे पता है कि मैं सेलिब्रेशन का वीडियो पोस्ट करने में लेट हो गयी हूं लेकिन मैं दिल से ये कहना चाहती हूं. थैंक यू, ट्रम्प, थैंक यू, इजराइल, अमेरिका और हर उस सरकार और हर उस आवाज को थैंक यू जिसने ईरानी लोगों के साथ खड़े होने का फैसला किया'.
A post shared by Mandana Karimi (@mandanakarimi)













