
भोपाल में गौशाला vs कब्रिस्तान! BJP विधायक ने किया गौशाला का भूमिपूजन, मुस्लिम संगठन ने बताई वक्फ की जमीन
AajTak
गौशाला निर्माण के भूमि पूजन के बाद शुरू हुआ यह विवाद अब हिंदू और मुस्लिम पक्षों के बीच टकराव में बदल गया है. एक पक्ष इसे सरकारी जमीन बता रहा है, तो दूसरा पक्ष इसे वक्फ की संपत्ति और कब्रिस्तान बता रहा है. अब मामला राज्य शासन और प्रशासन के संज्ञान में है, जिससे भविष्य में कानूनी कार्रवाई और समाधान की दिशा तय होगी.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में स्थित लगभग 2 एकड़ जमीन पर विवाद खड़ा हो गया है. हाल ही में इस जमीन पर गौशाला के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया, लेकिन इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने इस जमीन को कब्रिस्तान बताते हुए विरोध शुरू कर दिया.
ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन बल्ली ने दावा किया कि यह जमीन वक्फ बोर्ड की संपत्ति है, और इसके खसरा नंबर 112 में कब्रिस्तान दर्ज है. उनका आरोप है कि स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा भू-माफिया के दबाव में आकर इस जमीन पर कब्जा करवा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज पर CM मोहन यादव सख्त, बोले- जिम्मेदारों के खिलाफ एक्शन लेंगे, फॉल्ट को किया जाएगा दुरुस्त
प्रतीकात्मक रूप से मुर्दे रखकर विरोध जताया गया
प्रदर्शन करते हुए मुस्लिम पक्ष ने मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के सामने प्रतीकात्मक रूप से मुर्दे रखकर विरोध जताया और चेतावनी दी कि वे इस कब्जे के खिलाफ आंदोलन करेंगे. भूमिपूजन करने वाले बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने आजतक से बातचीत में दावा किया कि यह जमीन पूरी तरह से सरकारी है और मुस्लिम पक्ष का दावा बेबुनियाद है.
उन्होंने कहा, "यह जमीन उनके अब्बा की नहीं है. नवाबी शासनकाल में यहां हिंदू बच्चों को दफनाया जाता था. अब यहां गौशाला ही बनेगी और अगर वो चाहें तो उन्हें गाय का दूध भी दिया जाएगा."

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










