
दिल्ली: बीजेपी मुख्यालय पहुंचे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता, सियासी रिश्तों पर हुई लंबी चर्चा
AajTak
भारत और चीन के बीच जारी कूटनीतिक कोशिशों के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुख्यालय का दौरा किया. इस दौरान दोनों देशों के सत्ताधारी दलों के बीच संचार और आपसी सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से बातचीत हुई.
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के अंतरराष्ट्रीय विभाग की उप मंत्री सुन हैयान के नेतृत्व में एक डेलिगेशन ने सोमवार को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय का दौरा किया. इस मीटिंग में बीजेपी महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व वाले डेलिगेशन ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) के साथ पार्टी-टू-पार्टी संचार को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की.
बीजेपी के विदेश संपर्क विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने बताया कि इस मुलाकात का मकसद दोनों सियासी दलों के बीच संवाद के माध्यमों को मजबूत करना है.
इस खास मौके पर भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग भी चीनी डेलिगेशन के साथ मौजूद रहे. यह दौरा ऐसे वक्त में हुआ है, जब दोनों देशों के बीच कई स्तरों पर कूटनीतिक बातचीत जारी है.
पार्टी स्तर पर संवाद बढ़ाने पर जोर
बीजेपी मुख्यालय में हुई इस मीटिंग का मुख्य एजेंडा बीजेपी और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच आपसी समझ विकसित करना था. विजय चौथाईवाले ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों दलों ने इस बात पर चर्चा की है कि कैसे राजनीतिक स्तर पर संचार को और ज्यादा प्रभावी बनाया जा सकता है. इस दौरान अंतरराष्ट्रीय विभाग की उप मंत्री सुन हैयान ने अपने विचार साझा किए और द्विपक्षीय संबंधों में राजनीतिक दलों की भूमिका पर जोर दिया.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







