
BMC चुनाव के लिए आज थमेगा प्रचार... 15 जनवरी को वोटिंग, 227 सीटों के लिए मैदान में 1700 उम्मीदवार
AajTak
महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान होना है, जबकि प्रचार का आज अंतिम दिन है. अकेले बीएमसी में 227 वार्डों के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं. बीएमसी में शिवसेना (यूबीटी)-मनसे और बीजेपी-शिंदे सेना का गठबंधन आमने-सामने है, जबकि कांग्रेस गठबंधन और एनसीपी गुट अलग-अलग लड़ रहे हैं.
महाराष्ट्र में बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान 15 जनवरी को होना है. आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. अकेले बीएमसी में ही कुल 227 वार्ड हैं, जिनमें 1,700 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. चुनाव परिणाम 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे. बीएमसी के मौजूदा पार्षदों का कार्यकाल 7 मार्च, 2022 को खत्म हो गया था. उसके बाद से बीएमसी का कामकाज अधिकारी-प्रशासक संभाल रहे थे. ये चुनाव फरवरी 2022 में होने थे, लेकिन अलग-अलग कारणों से स्थगित होते रहे.
महाराष्ट्र जिन 29 नगर निगमों में चुनाव हो रहे हैं उनमें- मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, उल्हासनगर, कल्याण-डोंबिवली, भिवंडी-निजामपुर, मीरा-भायंदर, वसई-विरार, पनवेल, नासिक, मालेगाव, अहिल्यानगर, जलगाव, धुले, पुणे, पिंपरी-चिंचवड, सोलापुर, कोल्हापुर, इचलकरंजी, सांगली-मिराज-कुपवाड, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़-वाघाला, परभणी, जालना, लातूर, अमरावती, अकोला, नागपुर और चंद्रपुर शामिल हैं.
इस बीच, चुनाव प्रचार समाप्त होने से एक दिन पहले, सोमवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्हें मराठी लोगों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया. शिंदे ने पूछा कि ठाकरे ने बीएमसी में अपनी पार्टी के 25 वर्षों के शासनकाल में क्या किया? बता दें कि दो गुटों (शिंदे और उद्धव गुट) में बंटने से पहले, बीएमसी पर 1997 से 2022 तक शिवसेना का नियंत्रण था. उद्धव और राज ठाकरे, 20 वर्षों के अलगाव के बाद बीएमसी चुनावों के लिए एक साथ आए हैं. दोनों ने मराठी अस्मिता को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया है. राज ठाकरे ने अपने चाचा बाल ठाकरे से बगावत करके 9 मार्च, 2006 को अपनी अलग राजनीतिक पार्टी 'महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना' बनाई थी.
BMC चुनाव में कौन गठबंधन में है और कौन अकेला?
बीएमसी चुनावों में महाराष्ट्र के दोनों प्रमुख राजनीतिक गठबंधन- महा विकास अघाड़ी (MVA) और महायुति अपने वास्तवितक स्वरूप में नहीं शामिल हो रहे हैं. उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) एकसाथ लड़ रहे हैं, वहीं बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) एकसाथ. कांग्रेस ने बहुजन वंचित अघाड़ी (VBA) के साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है. कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन में वामदल और राष्ट्रीय समाज पार्टी समेत अन्य छोटी पार्टियां भी शामिल हैं. एनसीपी के दोनों गुट (शरद पवार और अजित पवार) अकेले दम पर मैदान में हैं.
BMC चुनाव में कौन सा दल कितनी सीटों पर लड़ रहा

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







