
राहुल गांधी से वियतनाम में हुई ट्रैवल व्लॉगर की मुलाकात, सोशल मीडिया पर पोस्ट किए फोटो-वीडियो
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा को लेकर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है. बीजेपी ने कहा है कि राहुल गांधी हमेशा छुट्टी के मूड में रहते हैं और अहम राष्ट्रीय मुद्दों के समय विदेश चले जाते हैं.
वियतनाम के हनोई एयरपोर्ट पर ट्रैवल व्लॉगर दक्ष अपने अगले पड़ाव के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे, तभी उनकी नजर राहुल गांधी पर पड़ी. दक्ष एयरपोर्ट पर न सिर्फ राहुल गांधी के साथ एक ही लाउंज में मौजूद थे, बल्कि दोनों एक ही फ्लाइट से सफर कर रहे थे. इस अप्रत्याशित मुलाकात से हैरान दक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें और एक छोटा वीडियो साझा किया, जिसमें बैकग्राउंड में राहुल गांधी नजर आ रहे हैं और दोनों एयरपोर्ट पर साथ चलते दिखते हैं.
दक्ष ने बताया कि राहुल गांधी ने उनसे संक्षिप्त और बेहद सहज बातचीत की और उनकी टोपी की तारीफ करते हुए कहा कि यह उन पर अच्छी लग रही है. हालांकि, राहुल गांधी या कांग्रेस की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की वियतनाम यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा को लेकर एक बार फिर उन पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘Leader of Opposition’ नहीं बल्कि ‘Leader of Partying and Tourism’ करार दिया है.
भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी एक महीने से भी कम समय पहले जर्मनी में थे, जबकि उस दौरान संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा था और यूपीए सरकार की प्रमुख योजना मनरेगा (MGNREGA) में बदलाव पर चर्चा हो रही थी. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'राहुल गांधी स्थायी रूप से वेकेशन मोड में रहते हैं. दो छुट्टियों के बीच कुछ दिनों के लिए भारत आते हैं, जंगल सफारी करते हैं और फिर विदेश चले जाते हैं. चुनाव हारने के बाद वह चुनाव आयोग को दोष देते हैं. यह दिखाता है कि राहुल गांधी गंभीर नहीं बल्कि अपरिपक्व नेता हैं, इसलिए उनके सहयोगी दल भी उनसे नाराज हैं.' पूनावाला ने दावा किया कि कांग्रेस के सहयोगी दलों में भी राहुल गांधी को लेकर असंतोष है. उन्होंने कहा कि सीपीआईएम के जॉन ब्रिटास, समाजवादी पार्टी के आईपी सिंह और यहां तक कि कुछ कांग्रेस नेताओं द्वारा भी ‘राहुल हटाओ, प्रियंका लाओ’ जैसे बयान दिए जा रहे हैं. इससे पहले भाजपा ने 3 जनवरी को राहुल गांधी के वियतनाम दौरे पर जाने का दावा किया था. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा था कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम करते हैं. इस दौरान त्रिवेदी ने सवाल उठाया था कि जब कांग्रेस शासित राज्यों में भी राहुल गांधी को औपचारिक तौर पर बुलावा नहीं मिलता, तो विदेशों में उन्हें कौन और क्यों आमंत्रित करता है.
उन्होंने कांग्रेस से मांग की थी कि यह साफ किया जाए कि राहुल गांधी को विदेशों में कौन लोग और किन मकसदों से आमंत्रित करते हैं. इससे पहले राहुल गांधी प्रोग्रेसिव अलायंस के आमंत्रण पर तीन दिन के दौरे पर 17 दिसंबर, 2025 को जर्मनी पहुंचे थे. उन्होंने 18 दिसंबर, को जर्मनी में बीजेपी पर भारतीय संविधान को नष्ट करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था. राहुल ने कहा था, 'बीजेपी संविधान की उस मूल भावना को खत्म करना चाहती है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार देती है.'

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







