
अन्नामलाई ने 'बॉम्बे' बोला तो बवाल... मगर इन जगहों के नाम में अभी भी 'मुंबई' नहीं!
AajTak
के अन्नामलाई के मुंबई को बॉम्बे कहने के बाद विवाद हो रहा है, लेकिन मुंबई में मौजूद कई बड़े संस्थानों के नाम में अब भी 'बॉम्बे' का इस्तेमाल होता है.
बीजेपी नेता के अन्नामलाई ने हाल ही में 'मुंबई' को 'बॉम्बे' कह दिया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया. BMC चुनाव लड़ रहीं पार्टियों ने इसे मुद्दा बना दिया. मनसे प्रमुख राज ठाकरे अन्नामलाई को धमकाने लगे. शिवसेना के मुखिया एकनाथ शिंदे ने भी इस पर ऐतराज जताया कि अन्नामलाई को ऐसा नहीं कहना चाहिए था. अन्नामलाई के 'मुंबई' को 'बॉम्बे' कहने पर भले ही विवाद हो गया, लेकिन मुंबई में आज भी कई ऐसे संस्थान हैं, जिनमें 'बॉम्बे' ही इस्तेमाल होता है, जिन्हें लेकर कोई आपत्ति नहीं है.
अन्नामलाई ने क्या कहा था?
दरअसल, अन्नामलाई ने कहा था, 'केंद्र में मोदी जी, राज्य में देवेंद्र फडणवीस, और BMC में बीजेपी का मेयर... क्योंकि बॉम्बे सिर्फ महाराष्ट्र का शहर नहीं है, यह एक इंटरनेशनल शहर है. इस शहर का बजट 75,000 करोड़ है, जो यह कोई छोटा बजट नहीं है.' इस दौरान उन्होंने मुंबई को बॉम्बे कह दिया था.
कब मुंबई हुआ बॉम्बे?
बता दें कि 4 मार्च 1995 को महाराष्ट्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर 'बॉम्बे' का नाम बदलकर 'मुंबई' कर दिया था. मुंबई का नाम कोली समुदाय की देवी मंबादेवी के नाम पर रखा गया था, क्योंकि कोली समुदाय मुंबई के मूल निवासी हैं. इस नाम परिवर्तन को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक और औपनिवेशिक प्रभावों को दूर करने की दिशा में एक कदम माना गया. हालांकि, अभी भी 'बॉम्बे' नाम से मुंबई में कई संस्थान हैं और उनकी पहचान 'बॉम्बे' से ही है.
बॉम्बे हाईकोर्ट: प्रदेश की सबसे बड़ी न्यायिक संस्था ने पिछले विधायी प्रस्तावों के बावजूद, आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर मुंबई हाई कोर्ट नहीं किया है. अभी भी बॉम्ब हाईकोर्ट के नाम से जाना जाता है.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल और भारत पर पाकिस्तान को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को युद्ध में जीत मिलती है तो भारत, अफगानिस्तान और ईरान पाकिस्तान के खिलाफ एक साझा गुट बना सकते हैं.

झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में छात्राएं डीजे पर अश्लील गानों पर डांस करती दिख रही हैं और हेडमास्टर भी उनके साथ नाचते नजर आ रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.








