
बंगाल वोटर लिस्ट विवाद: ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी पांचवीं चिट्ठी, SC में भी उठा मुद्दा
AajTak
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर घमासान तेज हो गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पांचवीं बार पत्र लिखकर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. वहीं, इस मामले के दौरान राज्य में हुई हिंसा की गूंज अब सुप्रीम कोर्ट में भी सुनाई दी है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पांचवां पत्र भेजा है. मुख्यमंत्री ने तीन पन्नों की इस चिट्ठी में एआई-टूल्स के जरिए किए गए डिजिटाइजेशन और आंकड़ों में विसंगतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं.
दूसरी तरफ, मंगलवार को यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी उठा, जहां वकील ने राज्य के कई इलाकों में हिंसा की छह घटनाओं की पुष्टि करते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की. भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने इस पर संज्ञान लेते हुए कहा कि नोटिस जारी किया जा चुका है और अदालत इसे देखेगी.
ममता बनर्जी का आरोप है कि आयोग 2002 की सूची का हवाला देकर पिछले 23 साल की वैध कानूनी प्रक्रिया को नकार रहा है, जिससे पात्र मतदाताओं को भारी कठिनाई हो रही है.
एआई टूल्स और डेटा में विसंगति का आरोप
ममता बनर्जी ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि 2002 के वोटर लिस्ट के डिजिटाइजेशन के लिए एआई-टूल्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे मतदाताओं के विवरण में बड़ी विसंगतियां पैदा हो गई हैं. कई पात्र मतदाताओं को गलत तरीके से 'तार्किक विसंगति' वाला बताकर 'Unmapped' चिह्नित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, हजारों वोटरों ने पिछले दो दशकों में कानूनी प्रक्रिया के तहत अपने नाम जुड़वाए थे, जिन्हें अब नकारा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट का डर बना मौत की वजह? बंगाल में SIR पर CM ममता ने उठाए सवाल

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल और भारत पर पाकिस्तान को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को युद्ध में जीत मिलती है तो भारत, अफगानिस्तान और ईरान पाकिस्तान के खिलाफ एक साझा गुट बना सकते हैं.

झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में छात्राएं डीजे पर अश्लील गानों पर डांस करती दिख रही हैं और हेडमास्टर भी उनके साथ नाचते नजर आ रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.








