
आंध्र प्रदेश के सांसद को RTI के जरिए किया ब्लैकमेल, चाकू की नोक पर पीए को लूटा
AajTak
आंध्र प्रदेश के एक सांसद से ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगने और उनके पीए (PA) को चाकू की नोक पर लूटने के आरोप में एक आरटीआई एक्टिविस्ट को गिरफ्तार किया गया है.
आंध्र प्रदेश पुलिस ने राज्य के एक सांसद को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने और ₹5 करोड़ की जबरन वसूली मांगने के आरोप में रुशांत जयकुमार वाडके नाम के आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है. पेशे से आरटीआई एक्टिविस्ट रुशांत ने सूचना के अधिकार के जरिए सांसद के बारे में कुछ जानकारियां हासिल की थीं, जिन्हें केंद्रीय जांच एजेंसियों को भेजने की धमकी देकर वह लगातार ब्लैकमेल कर रहा था.
जब सांसद ने अपने निजी सहायक (PA) को मेडुकुर्रू इलाके में आरोपी से मिलने भेजा, तो आरोपी और उसके साथियों ने चाकू की नोक पर पीए से ₹70,000 लूट लिए.
इस घटना के बाद मेडुकुर्रू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और मुंबई के वीपी रोड पुलिस स्टेशन की मदद से आरोपी को पकड़ा गया.
RTI जानकारी को बनाया हथियार
गिरफ्तार आरोपी रुशांत जयकुमार वाडके ने आरटीआई अधिनियम का इस्तेमाल करके सांसद के खिलाफ कुछ संवेदनशील जानकारियां जुटाई थीं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन जानकारियों के आधार पर उसने सांसद पर दबाव बनाया और भारी-भरकम राशि की मांग की. आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं मिले तो वह यह सारा डेटा केंद्रीय एजेंसियों को सौंप देगा, जिससे सांसद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Mumbai Crime: मीठी नदी से गाद निकालने के घोटाले में मुंबई पुलिस का एक्शन, एक और आरोपी गिरफ्तार

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल और भारत पर पाकिस्तान को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को युद्ध में जीत मिलती है तो भारत, अफगानिस्तान और ईरान पाकिस्तान के खिलाफ एक साझा गुट बना सकते हैं.

झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में छात्राएं डीजे पर अश्लील गानों पर डांस करती दिख रही हैं और हेडमास्टर भी उनके साथ नाचते नजर आ रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.








