
अब इंजीनियरिंग के छात्र पढ़ेंगे गीता के श्लोक... CSVTU और इस्कॉन के बीच हुआ करार
AajTak
CSVTU Bhilai Bhagavad Gita Course: छत्तीसगढ़ का यह एकमात्र तकनीकी विश्वविद्यालय अब तकनीक और आध्यात्मिकता के संगम का केंद्र बनेगा. इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐसी नई पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो छात्रों को केवल 'कुशल मशीन' बनाने के बजाय एक 'जिम्मेदार नागरिक' बनाने पर केंद्रित है.
छत्तीसगढ़ का एक मात्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी भिलाई के छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) के तहत संचालित 42 इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में अब भारत सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत भगवत गीता का अध्ययन कराया जाएगा. इसके लिए छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (ISKCON) के साथ एक अहम कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए गए.
छत्तीसगढ़ के सभी इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक 42 कालेजों में एक सेमेस्टर के लिए 'भगवत गीता' विषय पढ़ाया जाएगा. यह पाठ्यक्रम केवल सैद्धांतिक नहीं होगा, बल्कि इसमें जीवन मूल्यों, नैतिक शिक्षा, नेतृत्व क्षमता, आत्म-नियंत्रण और सकारात्मक सोच जैसे पहलुओं को भी शामिल किया जाएगा.
ISKCON के प्रशिक्षित कालेजों में जाकर विद्यार्थियों को सीधे इस विषय का अध्ययन कराएंगे. तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशबंत साहेब ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल तकनीकी दक्षता तक सीमित न रखते हुए उन्हें नैतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से भी सशक्त बनाना है. भगवत गीता भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो युवाओं को जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन और विवेक के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है.
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण अरोरा ने कहा कि सीएसवीटीयू इस्कॉन के साथ भागवत गीता पढ़ने के लिए अनुबंध हुआ है. सीएसवीटीयू के अधीन आने वाले सभी कालेजों में इसका एक सेमेस्टर पढ़ाया जाएगा. इस पहल से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सकारात्मक बदलाव आएगा. यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप होगा और छात्रों को वैकल्पिक विषय के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे अपनी रुचि के अनुसार इसका चयन कर सकेंगे. विश्वविद्यालय स्तर पर पाठ्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है, ताकि सभी कॉलेजों में एक समान गुणवत्ता के साथ इसे लागू किया जा सके.
ISKCON रायपुर के रामरधुनाथ दास ने कहा, विद्यार्थियों को गीता के श्लोकों के माध्यम से जीवन प्रबंधन, तनाव से मुक्ति और कर्तव्यबोध की भावना सिखाना है. इससे तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं में नैतिकता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना और अधिक प्रबल होगी. सीएसवीटीयू और इस्कान के बीच हुए इस अनुबंध को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ के तकनीकी संस्थानों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों को भारतीय दर्शन और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल और भारत पर पाकिस्तान को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को युद्ध में जीत मिलती है तो भारत, अफगानिस्तान और ईरान पाकिस्तान के खिलाफ एक साझा गुट बना सकते हैं.

झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में छात्राएं डीजे पर अश्लील गानों पर डांस करती दिख रही हैं और हेडमास्टर भी उनके साथ नाचते नजर आ रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.








