
बस एक गलती और... PAK के खिलाफ ग्राउंड एक्शन को तैयार थी सेना, आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर किया ये खुलासा
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर के तनाव के क्षणों को याद करते हुए आर्मी चीफ जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इंडियन आर्मी ग्राउंड एक्शन के लिए तैयार थी. अगर पाकिस्तान थोड़ी सी भी गलत करता तो भारत ने जमीनी एक्शन का प्लान बना रखा था.
भारत ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की किसी भी गलत हरकत का जवाब देने के लिए जमीनी कार्रवाई के लिए तैयार था. भारत के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि अगर उन 88 घंटों में पाकिस्तान कोई भी गलती करता तो हम ज़मीनी कार्रवाई शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार थे.
आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपने देखा होगा कि पारंपरिक दायरे को बढ़ाने के लिए सेना की तैयारी ऐसी थी कि अगर पाकिस्तान कोई गलती करता, तो हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार थे.
आर्मी चीफ ने कहा कि पहले के आकलन से ऐसा लगता था कि परंपरागत ऑपरेशन के लिए जगह कम हो रही है और अगर लड़ाई होती है तो ये सब-कन्वेंशनल से तेजी से न्यूक्लियर लेवल तक पहुंच सकते हैं. हालांकि,ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के जवाब ने ज़मीन पर एक अलग सच्चाई दिखाई.
आर्मी चीफ ने कहा कि, "इस बार हमने जो कार्रवाई की - खासकर जम्मू-कश्मीर में जिस तरह की फायरिंग हुई और हमने जिस तरह से उसका जवाब दिया - उससे पता चलता है कि हमने पारंपरिक दायरे को बढ़ाया है." उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने लगभग 100 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया.
#WATCH | Delhi: Indian Army Chief General Upendra Dwivedi says, "We need missile force. Today, you will see that rockets and missiles have become intertwined because if we want to achieve an impact, both rockets and missiles can deliver it. We are looking towards a rocket missile… pic.twitter.com/LRLmNytToP

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल और भारत पर पाकिस्तान को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को युद्ध में जीत मिलती है तो भारत, अफगानिस्तान और ईरान पाकिस्तान के खिलाफ एक साझा गुट बना सकते हैं.

झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में छात्राएं डीजे पर अश्लील गानों पर डांस करती दिख रही हैं और हेडमास्टर भी उनके साथ नाचते नजर आ रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.








