
कटी पतंग के पीछे ट्रेन की छत पर चढ़ा मासूम, 11,000 वोल्ट की चपेट में आया
AajTak
नागपुर के कामठी रेलवे स्टेशन पर पतंग के पीछे भागते किशोर लकी को 11,000 वोल्ट की OHE लाइन से जोरदार झटका लग गया . ट्रेन पर चढ़ते समय हुए हादसे में उसकी हालत गंभीर है. RPF और रेलवे कर्मियों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और GMCH में भर्ती कराया .उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.
महाराष्ट्र में नागपुर जिले के कामठी रेलवे स्टेशन पर एक मासूम किशोर के साथ दर्दनाक हादसा हुआ . ट्रेन के ऊपर कटी पतंग का पीछा करते हुए 11,000 वोल्ट की हाई वोल्टेज ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन (OHE) के संपर्क में आने से 13 साल के लड़के की हालत गंभीर हो गई .
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर के समय यह हादसा हुआ . घायल किशोर की पहचान लकी के रूप में हुई है . बताया गया है कि लकी पतंग के पीछे भाग रहा था और उसकी पतंग स्टेशन पर खड़ी कोयले से भरी मालगाड़ी के डिब्बे पर फंस गई थी . पतंग को वापस पाने के लिए उसने खतरनाक कदम उठाते हुए ट्रेन के डिब्बे पर चढ़ने का प्रयास किया .
RPF के एक जवान ने उसे चढ़ने से रोकने की कोशिश की, लेकिन बच्चे ने उसकी नहीं सुनी . घटना के दौरान पतंग की डोर ओवरहेड लाइन में फंस गई थी . जैसे ही लकी ने पतंग की डोर खींचने की कोशिश की, वह सीधा उच्च वोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गया और उसे जोरदार झटका लगा . झटके से वह ट्रेन के डिब्बे पर गिर पड़ा .
रेलवे कर्मचारी और RPF कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे . सबसे पहले बिजली की सप्लाई काटी गई और किशोर को सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा गया . इसके बाद उसे तुरंत नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) में भर्ती कराया गया . डॉक्टरों के अनुसार, लकी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे विशेषज्ञों की देखरेख की आवश्यकता है . RPF अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को रेलवे क्षेत्रों में सुरक्षित रहने की शिक्षा दें और पतंग उड़ाने या खेल के दौरान किसी भी प्रकार के खतरनाक प्रयास से बचने की सलाह दें .

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल और भारत पर पाकिस्तान को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को युद्ध में जीत मिलती है तो भारत, अफगानिस्तान और ईरान पाकिस्तान के खिलाफ एक साझा गुट बना सकते हैं.

झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में छात्राएं डीजे पर अश्लील गानों पर डांस करती दिख रही हैं और हेडमास्टर भी उनके साथ नाचते नजर आ रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.








