
PFI लिंक, विदेशी संपर्क और दिल्ली ब्लास्ट... KGMU धर्मांतरण केस में नया मोड़, पुलिस को मिले अहम सबूत
AajTak
KGMU से जुड़े धर्मांतरण और यौन शोषण केस ने अब आतंकी कनेक्शन की तरफ मोड़ ले लिया है. आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर रमीज की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों के सामने परत दर परत खुलासे हो रहे हैं. PFI लिंक, विदेशी संपर्क और दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी डॉक्टर शाहीन से रिश्ते ने इस केस को और गंभीर बना दिया है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से जुड़े लव जिहाद, यौन शोषण और धर्मांतरण मामले की जांच गंभीर हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर केस की कमान स्पेशल टास्क फोर्स को सौंप दी गई है. STF की जांच शुरू होते ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बनी आंतरिक जांच समिति को भंग कर दिया गया है.
फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने अब तक की जांच रिपोर्ट कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद को सौंपते हुए आगे की जांच STF से कराने की सिफारिश की थी. KGMU की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. उन्होंने 9 जनवरी को महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के दौरे के दौरान हुए बवाल से मुख्यमंत्री को अवगत कराया.
इसके साथ ही विश्वविद्यालय में की गई कार्रवाई और जांच की स्थिति भी बताई. मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. इस केस का सबसे अहम किरदार आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर रमीज पुलिस की गिरफ्त में है. 50 हजार के इनामी रमीज को 18 दिन की फरारी के बाद लखनऊ से गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.
यह भी पढ़ें: 4 राज्य, 4 निकाह और धर्मांतरण का खेल... KGMU मामले में बड़ा खुलासा, रमीज के पिता पर कसा शिकंजा
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि KGMU में चल रहा धर्मांतरण नेटवर्क सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार कई लोगों से जुड़े हो सकते हैं. यहां की दो महिला स्टाफ और एक डॉक्टर नेटवर्क में शामिल हो सकते हैं. आरोप है कि मिलकर धर्मांतरण का रैकेट चलाया जा रहा था. यह भी सामने आया है कि कुछ महिलाओं ने पहले ही इसकी शिकायत की थी.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल और भारत पर पाकिस्तान को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को युद्ध में जीत मिलती है तो भारत, अफगानिस्तान और ईरान पाकिस्तान के खिलाफ एक साझा गुट बना सकते हैं.

झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में छात्राएं डीजे पर अश्लील गानों पर डांस करती दिख रही हैं और हेडमास्टर भी उनके साथ नाचते नजर आ रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.








