
Punjab Crime: कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया मर्डर केस में AGTF की बड़ी कार्रवाई, दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार
AajTak
कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड में पंजाब पुलिस की AGTF टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. स्पेशल टीम ने इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड में शामिल दो शूटर और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके लिए कई राज्यों में ऑपरेशन चलाया गया. पढ़ें, पूरी जांच की कहानी.
Rana Balachauria Murder Case: पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल दो शूटर और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई की जानकारी खुद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी. यह मामला न सिर्फ खेल जगत बल्कि पंजाब की कानून-व्यवस्था के लिए भी बड़ा चुनौतीपूर्ण बन गया था.
कई राज्यों में फैला था ऑपरेशन यह गिरफ्तारी एक खुफिया जानकारी पर आधारित बड़े ऑपरेशन का नतीजा है, जो पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक फैला हुआ था। इस संयुक्त कार्रवाई में सिक्किम पुलिस, मुंबई पुलिस, पश्चिम बंगाल STF, हावड़ा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों का भी सहयोग लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में छिपे आरोपियों को पकड़ना एक बड़ी चुनौती थी।
पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करण पाठक उर्फ करण डिफॉल्टर (निवासी अमृतसर), तरनदीप सिंह (निवासी बरहेवाल, लुधियाना) और आकाशदीप (निवासी उपला, तरनतारन) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, करण और तरनदीप ने सीधे तौर पर शूटिंग की थी, जबकि आकाशदीप ने उन्हें पनाह और लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराया।
अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार इन तीनों की गिरफ्तारी के साथ ही इस हत्याकांड में अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों को उम्मीद है कि आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।
कैसे हुई थी राणा बलाचौरिया की हत्या 30 वर्षीय राणा बलाचौरिया की 15 दिसंबर 2025 को मोहाली के सोहाना में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मैच के दौरान हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। खेल आयोजन के बीच हुई इस हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए थे।
विदेशी हैंडलर से कनेक्शन डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक, आकाशदीप का संबंध विदेश में बैठे हैंडलर अमर खाबे राजपूता से है। आकाशदीप उसी का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है और उसी ने शूटरों को ठहरने और भागने में मदद की। इस एंगल ने मामले को अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से भी जोड़ दिया है।

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







