
Trump New Warning: क्या अब भारत पर 50 नहीं 75% टैरिफ लगेगा? ईरान को लेकर ट्रंप की नई धमकी का क्या असर होगा
AajTak
Trump 25% Tariff Warning: रूस के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर फिर से दुनिया में टैरिफ बम फोड़ा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी दी है.
डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से टैरिफ बम (Trump Tariff Bomb) फोड़ा है और रूस की तरह ही ईरान से कारोबार करने वाले देशों को वार्निंग दे दी है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि अमेरिका अब ईरान के साथ कारोबार करने वाले किसी भी देश पर 25% का टैरिफ (Trump 25% Tariff Warning) लगाएगा. इसके बाद ऐसी अटकलें भी तेज हो गई हैं कि क्या भारत पर अब तक लागू 50% की जगह अमेरिकी टैरिफ बढ़कर 75% हो जाएगा. आइए समझते हैं ट्रंप की चेतावनी का किन-किन देशों पर असर पड़ सकता है, जिनका अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद भी ईरान के साथ बड़ा कारोबार है...
तुरंत लगेगा 25% टैरिफ, आदेश फाइनल सबसे पहले बताते हैं डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ धमकी के बारे में, तो अमेरिका ईरान के खिलाफ लगातार अपना रुख सख्त करता जा रहा है. ये ठीक वैसा ही नजर आ रहा है, जैसा कि रूस को लेकर रहा है. पहले ट्रंप ने रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25% का एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया था और अब उन्होंने ईरान के साथ कारोबार करने पर 25% का नया टैरिफ लगाने की धमकी दे डाली है. इससे दुनिया में एक बार फिर ट्रेड वॉर की संभावना गहरा गई है.
ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका, ईरान के साथ कारोबार करने वाले किसी भी देश पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा, जिससे ईरान और उसके कारोबारी साझेदारों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट के जरिए ये जानकारी शेयर की है. सबसे खास बात ये है कि ट्रंप ने साफ कहा है कि जो भी देश इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ बिजनेस कर रहा है, उसे अमेरिका के साथ सभी व्यापार पर तत्काल प्रभाव से 25 फीसदी टैरिफ देना होगा और ये आदेश फाइनल है.
क्या भारत को लगेगा एक और झटका? रूसी तेल और हथियारों की खरीद को लेकर अमेरिका की ओर से पहले ही भारत पर लागू 25% टैरिफ को बढ़ाकर 50% कर दिया गया है. अब ईरान पर ट्रंप की नई धमकी को देखें, तो भारत पर अमेरिकी टैरिफ बढ़कर 75% होने की आशंकाएं (US 75% Tariff On India) बढ़ गई हैं. हालांकि, अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद भारत का ईरान से तेल आयात 2019 से ही बंद है. मतलब IOC, BPCL, HPCL या फिर कोई भी प्राइवेट रिफाइनरी ईरानी तेल की खरीद नहीं कर रही है, लेकिन इसके अलावा कई चीजों का आयात-निर्यात जारी है.
हालिया सालों में भारत ईरान के पांच सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक रहा है. ईरान को भारत से पहुंचाए जाने वाले (India Export To Iran) प्रमुख सामानों में चावल, चाय, चीनी, दवाइयां, कृत्रिम फाइबर, विद्युत मशीनरी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी शामिल हैं. जबकि ईरान से भारत आने वाले (India Import From Iran) सामानों में सूखे मेवे, अकार्बनिक/कार्बनिक रसायन के साथ ही कांच के बर्तन सबसे आगे हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







