
सरकारी अधिकारियों के भ्रष्टाचार की जांच से पहले मंजूरी जरूरी या नहीं? फैसला देने में बंट गए SC के दो जज
AajTak
लोकसेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार मामलों में जांच से पहले संबंधित प्राधिकारी से अनुमति को अनिवार्य बनाने वाली प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट, 1988 की धारा 17A की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट ने विभाजित फैसला दिया है.
सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में जांच शुरू करने से पहले सक्षम प्राधिकारी से अनुमति अनिवार्य करने वाली भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 17A की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट ने विभाजित फैसला (Split Verdict) सुनाया है. जस्टिस बी. वी. नागरत्ना और जस्टिस के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने इस अहम मुद्दे पर अलग-अलग राय रखी. जस्टिस बी. वी. नागरत्ना ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17A को असंवैधानिक बताते हुए इसे रद्द किए जाने का समर्थन किया.
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी प्रकार की पूर्व स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह प्रावधान भ्रष्ट लोकसेवकों को संरक्षण देने जैसा है. उनके अनुसार, इससे जांच एजेंसियों की स्वतंत्रता प्रभावित होती है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मंशा कमजोर पड़ती है. वहीं, जस्टिस के. वी. विश्वनाथन ने धारा 17A को संवैधानिक रूप से वैध माना, लेकिन इसके साथ कुछ अहम दिशानिर्देश भी जारी किए. दो जजों की अलग-अलग राय को देखते हुए, अब इस मामले को भारत के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष एक बड़ी पीठ के गठन के लिए रखा जाएगा.
यह भी पढ़ें: दीदी के खिलाफ FIR? सुप्रीम कोर्ट के सामने ED केस में कितनी 'पीड़ित' बन पाएंगी ममता बनर्जी
उन्होंने कहा कि अभियोजन स्वीकृति (भ्रष्ट लोकसेवकों पर मुकदमा दर्ज करने की अनुमति) की प्रक्रिया लोकपाल और लोकायुक्तों के माध्यम से होनी चाहिए और यदि सरकार उनकी सिफारिशों से असहमत होती है, तो उसे कारण भी दर्ज करने होंगे. पीठ ने अपने फैसले में यह भी स्पष्ट किया कि कार्यपालिका किसी लोकसेवक के खिलाफ चल रही जांच को मनमाने ढंग से रद्द नहीं कर सकती. अदालत ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के बिना किसी भी भ्रष्टाचार मामले को बंद नहीं किया जा सकता.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोकसेवकों को उसी जांच प्रक्रिया के अधीन होना चाहिए, जिसके आधार पर पहले पीसी एक्ट की धारा 6A को असंवैधानिक ठहराया गया था. शीर्ष अदालत ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 6A और धारा 17A के बीच गुणात्मक अंतर है. पीठ ने यह भी दोहराया कि यदि ईमानदार अधिकारियों को अपने रोजमर्रा के निर्णयों के लिए अभियोजन का डर बना रहेगा, तो इससे पॉलिसी पैरालिसिस (नीतिगत अपंगता) की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल और भारत पर पाकिस्तान को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को युद्ध में जीत मिलती है तो भारत, अफगानिस्तान और ईरान पाकिस्तान के खिलाफ एक साझा गुट बना सकते हैं.

झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में छात्राएं डीजे पर अश्लील गानों पर डांस करती दिख रही हैं और हेडमास्टर भी उनके साथ नाचते नजर आ रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.








