
बीजेपी-AAP के बीच पोस्टर वॉर... AAP ने कपिल मिश्रा पर किया पलटवार, कहा- 'गुरुओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान'
AajTak
दिल्ली की राजनीति में बीजेपी और AAP के बीच पोस्टर वॉर तेज हो गया है. बीजेपी ने आतिशी पर गुरुओं के अपमान का आरोप लगाते हुए लापता पोस्टर जारी किया, जबकि AAP ने कपिल मिश्रा पर पलटवार करते हुए माफी की मांग की है.
दिल्ली की राजनीति में बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक बार फिर आमने-सामने आ गई है. बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी पर आरोप लगाए और उनके लापता का पोस्टर शेयर किया है. अब AAP ने बीजेपी पर पलटवार किया है. आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर मंत्री कपिल मिश्रा का पोस्टर शेयर किया और लिखा, गुरुओं का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान.
AAP के इस पोस्टर में कपिल मिश्रा खड़े हैं और एक तरफ पंजाब पुलिस और दूसरी तरफ जनता का हाथ दिखाया गया है, जो मिश्रा के कान खींच रही है.
इससे पहले AAP ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, गुरुओं की बेअदबी और शहीदों के अपमान पर देश से बीजेपी माफ़ी मांगे.
कपिल मिश्रा ने क्या कहा है?
बीजेपी सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी पर गुरु तेग बहादुर और उनके साथियों की शहादत के अपमान का गंभीर आरोप लगाया है. मिश्रा ने कहा, 6 जनवरी को दिल्ली विधानसभा में गुरु तेग बहादुर, भाई सती दास, भाई मती दास और भाई दयाल की शहादत के 350 साल पूरे होने पर चर्चा चल रही थी. चर्चा के बीच में व्यवधान डालते हुए दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष ने बहुत ही भद्दी भाषा बोली. अपशब्दों का इस्तेमाल किया, उस दिन के बाद आतिशी को छुपा दिया गया है.
यह भी पढ़ें: पंजाब: जालंधर में आतिशी के वीडियो पर FIR, कपिल मिश्रा आरोपी नहीं, ट्वीट का जिक्र

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल और भारत पर पाकिस्तान को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को युद्ध में जीत मिलती है तो भारत, अफगानिस्तान और ईरान पाकिस्तान के खिलाफ एक साझा गुट बना सकते हैं.

झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में छात्राएं डीजे पर अश्लील गानों पर डांस करती दिख रही हैं और हेडमास्टर भी उनके साथ नाचते नजर आ रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.








