
पंजाब में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का कहर, फीकी पड़ी लोहड़ी की रौनक
AajTak
पंजाब समेत पूरे पठानकोट में ठंड के साथ-साथ कोहरे का कहर लगातार जारी है. सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई है. जिसके चलते लोगों को गाड़ियों की लाइट जला कर सफर करना पड़ रहा है. कोहरे की वजह से लोहड़ी का त्योहार भी फीका नजर आ रहा है.
पंजाब में मंगलवार सुबह घने कोहरे ने पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लिया. जिसकी वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई. जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर चल रहे वाहनों को अपनी हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर बेहद सावधानी से सफर तय करना पड़ा.
यहीं नहीं लोहड़ी के त्योहार पर जहां बच्चे बड़े सब पतंगबाजी का आनंद सुबह से ही लेने निकल पड़ते हैं. लेकिन इस बार कोहरे के कारण घरों से बाहर निकलना भी दुश्वार हो चुका है. जिसके चलते कहीं ना कहीं लोहड़ी का त्योहार भी फीका ही नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में साल का पहला कोल्ड डे दर्ज, घना कोहरा और बहुत खराब हवा ने बढ़ाई परेशानी
इस सबंध में जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम हो चुकी है. जिस वजह से वाहनों की रफ्तार भी कम हो गई है. लोहड़ी के त्योहार पर हर कोई पतंग बाजी का आनंद लेता है लेकिन इस बार घना कोहरा होने के कारण छतों पर जाना तो दूर, लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं.
दिल्ली में 2023 के बाद सबसे ज्यादा ठंड
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जिसके चलते तापमान और गिर गया है. जबकि IMD ने सोमवार को अगले दिन भी ऐसे ही हालात रहने का अनुमान लगाया है. शहर में लगातार दूसरे दिन शीतलहर की स्थिति बनी रही, जो 2023 के बाद राजधानी में जनवरी का सबसे ठंडा दिन भी रहा.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







