
भोजशाला मामले में SC पहुंचा मुस्लिम पक्ष, ASI सर्वे पर रोक लगाने की मांग, कल होगी सुनवाई
AajTak
भोजशाला में साइंटिफिक सर्वे के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच के फैसले को चुनौती दी है. याचिका में सर्वे पर रोक लगाने की मांग की गई है. मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट एक अप्रैल को सुनवाई करेगा.
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच के फैसले के बाद धार जिले में स्थित भोजशाला का आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की टीम द्वारा सर्वे दिया जा रहा है. अब इस साइंटिफिक सर्वे पर रोक लगाने का मांग को लेकर मुस्लिम पक्ष ने फिर सुप्रीम कोर्ट को दरवाजा खटखटाया है. मुस्लिम पक्ष की इस याचिका पर उच्चतम न्यायालय सोमवार यानी एक अप्रैल को सुनवाई करेगा.
मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच के फैसले को चुनौती दी है और भोजशाला में चल रहे सर्वे पर रोक लगाने की मांग की है. मुस्लिम पक्ष की इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट एक अप्रैल को जस्टिस ऋषिकेश रॉय और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की सनुवाई करेगी.
11 मार्च को HC ने दिया सर्वे का आदेश
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में हिंद फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर फैसला सुनाते हए 11 मार्च को भोजशाला में एएसआई को वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था. जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और देवनारायण मिश्रा की पीठ ने अपने आदेश देते हुए कहा कि एक्सपर्ट कमेटी दोनों पक्षकारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्राउंड पेनिट्रेशन रडार सिस्टम सहित सभी उपलब्ध वैज्ञानिक तरीकों के साथ परिसर के पचास मीटर के दायरे में समुचित स्थानों पर जरूरत पड़ने पर खुदाई करा कर सर्वेक्षण करे.
यह भी पढ़ें: Dhar: भोजशाला सर्वे का सातवां दिन... ASI टीम ने परिसर में की खुदाई, मुस्लिम पक्ष ने उठाए सवाल
29 अप्रैल से पहले सौंपनी होगी रिपोर्ट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










