
'भैरव...', भारतीय सेना का ये मैसेज देखकर थर-थर कांपेगा पाकिस्तान, अमिताभ बच्चन का कनेक्शन क्या?
ABP News
Bhairav Battalion: भारतीय सेना ने अमिताभ बच्चन की आवाज में शॉर्ट फिल्म भैरव जारी की है, जिसमें नई भैरव बटालियन की भूमिका और राष्ट्रीय सुरक्षा में उसकी अहम जिम्मेदारी को दिखाया गया है.
Bhairav Battalion: भारतीय सेना ने अमिताभ बच्चन की आवाज में बनी शॉर्ट फिल्म भैरव रिलीज की है. इस फिल्म में भैरव बटालियन और देश की सुरक्षा में उसकी भूमिका को दिखाया गया है. भारतीय सेना ने रक्षा मंत्रालय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय के आधिकारिक हैंडल पर आभार जताते हुए लिखा कि फिल्म के लिए अपनी खास आवाज देने पर अमिताभ बच्चन के प्रति हम दिल से कृतज्ञ हैं.
महाशिवरात्रि पर हुआ बटालियन का शुभारंभ
भैरव बटालियन का शुभारंभ महाशिवरात्रि के मौके पर किया गया. यह दिन खास तौर पर चुना गया क्योंकि भैरव को भगवान शिव का उग्र रूप माना जाता है, जो रक्षा और बुराई के नाश से जुड़ा है. भैरव बटालियन पैरा स्पेशल फोर्सेज और नियमित पैदल सेना इकाइयों के बीच की एक खास कड़ी है. इसका गठन आधुनिक युद्ध की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है, ताकि दुश्मनों के खतरे के खिलाफ तेजी और सटीकता से कार्रवाई की जा सके.अमिताभ बच्चन ने बताया सम्मान
सेना के हालिया पुनर्गठन के तहत इस इकाई का गठन किया गया है. इसमें ऑपरेशन सिंदूर समेत वैश्विक संघर्षों से मिले अनुभवों को भी शामिल किया गया है. सोशल मीडिया मंच एक्स पर अमिताभ बच्चन ने इसे अपने लिए सम्मान और सौभाग्य की बात बताया. उन्होंने लिखा कि सेना के बहादुर योद्धाओं के लिए भैरव से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












