
'भारत हमारा दुश्मन, चीन नाराज और...' फेल विदेश नीति पर पाकिस्तानी नेता ने शहबाज शरीफ को धो डाला!
ABP News
Pakistan: पाक के जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के मौलाना फजलुर रहमान ने शहबाज शरीफ सरकार की आलोचना की है. यह आलोचना उनकी सरकार की विदेश नीतियों को लेकर की है.
जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख और पाकिस्तान की राजनीति का जाना पहचाना चेहरा मौलाना फजलुर रहमान ने शहबाज शरीफ नेतृत्व वाली सरकार की कड़ी आलोचना की है. यह आलोचना अफगानिस्तान चरमपंथी मुद्दे को लेकर की है. उन्होंने इस मुद्दे को संभालने के तौर तरीके पर सवाल उठाया. साथ ही बताया कि आखिर उनकी अफगान नीति इतनी बुरी तरह क्यों फेल हो गई ?
हमने कभी नहीं पूछना चाह, हमारी अफगान नीति क्यों फेल हुई?
एरियानान्यूज (ariananews) के मुताबिक, रविवार को एक सभा को संबोधित करते हुए मौलाना रहमान ने कहा कि इन दशकों में हमने कभी यह पूछना नहीं चाह, कि हमारी अफगान नीति बुरी तरह क्यों फेल हो गई? एक भी अनार और खरबूजा पाकिस्तान में नहीं आ सकता, लेकिन आतंकवादी बॉर्डर पार करते रहते हैं. आतंकवादी वहां से आ रहे हैं, तो उन्हें रोको. अगर वे आ रहे हैं, तो उन्हें खत्म करो. अफगान सरकार ने कभी भी आपके काम को लेकर आपत्ति नहीं जताई है.
नीतियां इतनी असफल की भारत हमारा दुश्मन है, चीन हमसे नाराज है: मौलाना रहमान













