
भारत में चांद नजर आने के बाद PM मोदी ने दी रमजान की मुबारकबाद, पढ़ें देश के नाम क्या दिया संदेश
ABP News
भारत में 18 फरवरी यानी बुधवार को चांद नजर आने के साथ ही रमजान का पवित्र महीना शुरु हो गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों को इस पवित्र महीने की शुभकामनाएं दी हैं.
इबादतों का महीना माह-ए-रमजान शुरू हो गया है. 18 फरवरी को भारत में चांद दिखने के बाद 19 फरवरी से रोजा रखना शुरू हो जाएगा. इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवित्र महीने की शुरुआत पर हार्दिक शुभकामनाएं दी.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, यह एक पाक महीना हमारे समाज में एकजुटता, शांति और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करे. रमजान के इस पावन अवसर पर हर तरफ अमन-चैन बना रहे. देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे.
Ramzan Mubarak!May this auspicious month further the spirit of togetherness in our society. May there be peace and prosperity everywhere.
More Related News













