
भारत को ईयू की एक्शन की धमकी के बीच जर्मनी ने कह दी ये बड़ी बात
AajTak
यूरोपीय देशों की ओर से लगातार दबाव बनाए जाने के बाद भी भारत ने अभी तक यूक्रेन में रूसी हमले की निंदा नहीं की है. यहां तक कि रूस पर पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद रूसी तेल खरीद रहा है. यूक्रेन मुद्दे को लेकर भारत का समर्थन नहीं जुटा पाने पर जर्मनी ने बड़ी बात कही है.
रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन के पक्ष में भारत, वियतनाम और साउथ अफ्रीका जैसे देशों का समर्थन हासिल नहीं करने से यूरोपीय देशों में बहस छिड़ गई है. यूरोपीय देश जर्मनी के चांसलर ने पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए कहा है कि पश्चिमी देशों को विकासशील देशों के साथ भी समान शर्तों पर संबंध स्थापित करने पर ध्यान देना चाहिए, ना कि सिर्फ जरूरी प्रस्ताव पर समर्थन लेने के लिए.
रूस और यूक्रेन के बीच लगभग एक साल से खूनी जंग जारी है. भारत ने अभी तक एक बार भी रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाए गए किसी प्रस्ताव में भाग नहीं लिया है. वियतनाम और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों ने भी रूस के खिलाफ किसी भी प्रस्ताव में वोटिंग नहीं की है. वहीं, जर्मनी समेत सभी यूरोपीय देश खुलकर यूक्रेन का समर्थन करते हैं. यूरोपीय देश भारत के इस कदम पर कई बार सवाल उठा चुके हैं.
भारत जैसे देश रूस पर पश्चिमी देशों के डबल स्टैंडर्ड से चिंतित: जर्मन चांसलर
युद्ध की शुरुआत से ही भारत बातचीत और कूटनीति के जरिए इसे समाप्त करने का पक्षधर रहा है. पश्चिमी देशों की ओर से काफी कोशिशों और दबाव के बावजूद यूक्रेन के पक्ष में भारत का समर्थन नहीं हासिल करने पर टिप्पणी करते हुए जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा कि भारत, वियतनाम और साउथ अफ्रीका जैसे देश रूस की निंदा करने से कतराते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों को समान रूप से लागू नहीं किया जाता है.
सोमवार को ग्लोबल विजन समिट को संबोधित करते हुए जर्मन चांससर ओलाफ शोल्ज ने कहा, "भारत और वियतनाम जैसे देश रूस पर पश्चिमी देशों के डबल स्टैंडर्ड से चिंतित हैं. जब मैं इन देशों के नेताओं से बात करता हूं, तो उनमें से कई मुझे कहते हैं कि वे हमारे अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के सिद्धांतों पर सवाल नहीं उठा रहे हैं. बल्कि हम इससे चिंतित हैं कि ये सिद्धांत सभी देशों पर समान रूप से लागू नहीं होते हैं. ये देश चाहते हैं कि यह सिद्धांत सभी देशों के लिए समान रूप से लागू हो और पश्चिमी देशों के डबल स्टैंडर्ड का अंत हो."
उन्होंने यह भी कहा कि यह संभव है कि वह जो सोचते हैं, वह पूरी तरह से सही नहीं हो. लेकिन उनकी शिकायतों पर ध्यान दिया जाना चाहिए. अगर इन देशों को लगता है कि हम केवल उनके कच्चे माल में रुचि रखते हैं या हम संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर उनका समर्थन चाहते हैं. तो ऐसे में अगर वो समर्थन देने से इनकार करते हैं तो हमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए. क्योंकि सहयोग करने की उनकी क्षमता भी सीमित है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









