
ऑपरेशन सिंदूर के जख्म भरने में जुटा PAK, ISI फंडिंग से लश्कर के मुरिदके में आतंकी अड्डा दोबारा बसाने की तैयारी
AajTak
पाकिस्तान के मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय मरकज़-ए-तैयबा फिर से तेजी से एक्टिव हो रहा है. खुफिया एजेंसियों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर में नुकसान पहुंचाई गई इमारतों का पुनर्निर्माण तेज़ी से हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी सेना और ISI भारी फंडिंग कर रहे हैं.
भारत के खिलाफ आतंकवादी साजिशों का गढ़ माना जाने वाला पाकिस्तान के मुरिदके शहर में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय मरकज़-ए-तैयबा दोबारा सक्रिय करने की कोशिशें जोर पकड़ रही हैं.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिन इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा था, उन्हें दोबारा खड़ा करने और सजाने का काम तेजी से चल रहा है. इसकी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.
सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तानी सेना और ISI बड़ी मात्रा में इस पुनर्निर्माण कार्य के लिए फंडिंग कर रही हैं. हाल ही में आए वीडियो फुटेज में साफ रूप से देखा गया कि परिसर की बाउंड्री वॉल और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर रंग-रोगन तथा मरम्मत का काम जारी है. ये गतिविधियां साफ संकेत देती हैं कि आतंकी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर प्रयास किए जा रहे हैं.
खुफिया जानकारी के अनुसार गुरुवार को मरकज़-ए-तैयबा परिसर में 2026 बैच के ट्रेंड आतंकियों के लिए खास सेरेमनी का आयोजन होगा. इससे पहले, आतंकियों को वैचारिक और सैन्य प्रशिक्षण दिया जा चुका है ताकि उन्हें सक्रिय मोर्चों पर तैनात किया जा सके.
यह भी पढ़ें: आतंकियों को बड़े पैमाने पर PAK की फंडिंग, मुरीदके में फिर एक्टिव हुआ मरकज, आतंकी सरगनाओं को प्रमोट कर रहा ISI
सुरक्षा एजेंसियां इसे पाकिस्तान की पुरानी नीति का हिस्सा मानती हैं, जिसमें वह अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद आतंकवादी संगठनों को संरक्षण देती रहती है. हाल ही में पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए भी नापाक प्रयास किए थे, जिन्हें भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








