
जर्मनी, फ्रांस, कनाडा... ट्रंप की बयानबाजी के बीच ग्रीनलैंड पहुंचने लगे छह देशों के सैनिक
AajTak
ग्रीनलैंड की सुरक्षा के लिए NATO देशों ने सक्रियता दिखाई है. डेनमार्क की गुजारिश पर स्वीडन, नॉर्वे, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड्स और कनाडा वहां सैनिक भेज रहे हैं. इसका मकसद ट्रंप की धमकियों या रूस-चीन के खतरे से निपटना है और NATO की एकजुटता दिखाना है.
ग्रीनलैंड को किसी 'बाहरी खतरे' से बचाने के लिए NATO देश एक्टिव हो गए हैं. डेनमार्क (जिसके अंतर्गत Greenland एक स्वायत्त क्षेत्र है) की गुजारिश पर अबतक छह नाटो देश वहां सेना/सैन्य कर्मी भेज रहे हैं. इन देशों में स्वीडन, नॉर्वे, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड्स और कनाडा शामिल है.
ट्रंप ने अमेरिका की सुरक्षा का डर दिखाते हुए ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकी दी है. इसके साथ-साथ उन्होंने दावा किया है कि रूस और चीन ग्रीनलैंड का फायदा उठा सकते हैं. इस बीच डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ग्रीनलैंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाना शुरू कर दिया है.
इस कड़ी में सबसे पहला ऐलान स्वीडन की तरफ से हुआ था. स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा था कि उनका देश डेनमार्क के अनुरोध पर ग्रीनलैंड में सैन्य कर्मियों को भेज रहा है. बताया गया था कि ऐसा डेनमार्क के सैन्य अभ्यास 'ऑपरेशन आर्कटिक एंड्योरेंस' के लिए किया जा रहा है.
इसके बाद नॉर्वे के रक्षा मंत्री टोरे सैंडविक ने कहा कि देश ग्रीनलैंड में दो सैन्य कर्मियों को भेज रहा है. उन्होंने कहा कि आर्कटिक क्षेत्र में, जिसमें ग्रीनलैंड और उसके आसपास का क्षेत्र भी शामिल है, सुरक्षा को मजबूत करने के तरीकों को लेकर नाटो देश आपस में बातचीत कर रहे हैं.
दोनों के बाद जर्मन सरकार ने भी ऐसा ही ऐलान किया. बताया गया कि जर्मनी अन्य यूरोपीय देशों के साथ एक टोही अभियान के तहत गुरुवार को ग्रीनलैंड में 13 सैनिक भेजेगा. रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, डेनमार्क के अनुरोध पर शुरू किया गया यह मिशन गुरुवार से शनिवार तक चलेगा, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए संभावित सैन्य योगदानों का पता लगाना है. इसमें समुद्री निगरानी शामिल हो सकती है.
फिर एक फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि फ्रांस ने ग्रीनलैंड में सैन्य कर्मियों को भेजा है, ताकि वे एक ऐसे अभ्यास में भाग ले सकें जिसमें कई सहयोगी देशों की सेनाएं शामिल होंगी.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








