
भारत की पाकिस्तान को दो टूक, विदेश मंत्रालय ने कहा- कश्मीर भारत का आंतरिक मामला, पाक से संबंधों को लेकर हम पुराने रुख पर कायम
ABP News
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के 8 दलों के 14 नेताओं के साथ जम्मू कश्मीर को लेकर करीब साढ़े तीन घंटे बातचीत की.
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के बीच विदेश मंत्रालय का पाकिस्तान को लेकर दो टूक बयान सामने आया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है. मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पाकिस्तान से संबंधों को लेकर हम पुराने रुख पर कायम हैं. अरिंदम बागची ने कहा कि बातचीत के लिए पाकिस्तान को आतंकवाद पर लगाम लगाना होगा. पाकिस्तान बातचीत के लिए माहौल बनाए. आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के 8 दलों के 14 नेताओं के साथ जम्मू कश्मीर को लेकर करीब साढ़े तीन घंटे बातचीत की. बाहर आए नेता अल्ताफ बुखारी ने कहा कि बैठक के दौरान राज्य के परिसीमन को लेकर भी चर्चा हुई.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












