
'भाभीबी घर पर हैं' फेम अंगूरी भाभी किसके साथ सेलिब्रेट करती हैं वेलेंटाइन डे? शुभांगी अत्रे बोलीं- 'मेरे लिए प्यार घर से शुरू होता है
ABP News
भाबीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी की भूमिका निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली शुभांगी अत्रे ने हाल ही में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन को लेकर खुलकर बात की. साथ ही बताया कैसे इस दिन को सेलिब्रेट करेंगी
भाबीजी घर पर हैं फेम अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी अत्रे का मानना है कि वेलेंटाइन डे सिर्फ कपल्स और रोमांटिक प्यार के लिए ही नहीं होता है. शुभांगी ने कहा मेरे जैसे इंसान के लिए जो प्यार में विश्वास रखता है और लोगों को प्यार करना पसंद करता है, उसके लिए हर दिन वेलेंटाइन डे है.
शुभांगी ने ये भी कहा कि उनके लिए प्यार की शुरुआत घर से ही होती है, जिसमें उनके पेरेंट्स, उनकी बेटी आशी और उनके करीबी दोस्त शामिल हैं. शुभांगी ने कहा,'प्यार सिर्फ कपल्स तक सीमित नहीं होता, ये केयर, इज्जत और इमोशनल सपोर्ट के बारे में होता है.'
हर दिन वेलेंटाइन जैसा है
शुभांगी ने आगे कहा कि उनकी लाइफ में जो रिश्ते हैं, उसके लिए वो खुद को ग्रेटफुल समझती हैं और खुद को 14 फरवरी के दिन अकेला महसूस नहीं करती हैं. शुभांगी ने आगे वेलेंटाइन डे के बारे में बात करते हुए कहा,'मैं जिन लोगों से प्यार करती हूं, उनके साथ हर दिन मेरे लिए वेलेंटाइन डे जैसा है.













