
भड़काया, ललचाया फिर दे दिया धोखा... कैसे PAK के नापाक ट्रैप में फंसा बांग्लादेश, वर्ल्ड कप ड्रामेबाजी की इनसाइड स्टोरी
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश और आईसीसी के बीच चला विवाद आखिरकार बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने पर खत्म हुआ. इस पूरे घटनाक्रम में पाकिस्तान की भूमिका सबसे अहम रही, जिसने बांग्लादेश को आईसीसी के खिलाफ खड़ा किया और उसे समर्थन का भरोसा दिया. पाकिस्तान ने न सिर्फ बयानबाजी की बल्कि वोटिंग के दौरान भी अकेले बांग्लादेश का साथ दिया.
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है. लेकिन इस टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश और आईसीसी के बीच करीब तीन हफ्ते तक तनाव देखने को मिला. आखिरकार आईसीसी ने सख्त एक्शन लिया और बांग्लादेश को बाहर का रास्ता दिखा दिया. उसकी जगह स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिल गया.
लेकिन इस पूरे घटनाक्रम को अगर बारीकी से देखें तो इसके पीछे पाकिस्तान की साजिश है. पाकिस्तान ही वो इकलौता देश था जिसने बांग्लादेश को भड़काया और आईसीसी के खिलाफ खड़ा किया. पाकिस्तान ने ही बेवजह मामले को इतना बड़ा बनाया. अब आइए जानते हैं पाक की नापाक कोशिशों की इनसाइड स्टोरी...
आईपीएल से शुरू हुआ विवाद
वर्ल्ड कप के विवाद की शुरुआत बीसीसीआई के उस फैसले के बाद हुई जिसमें बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल की टीम केकेआर से रिलीज कर दिया गया. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को एक लेटर लिखा और भारत में अपने वर्ल्ड कप के मैच को श्रीलंका शिफ्ट कराने की मांग की.
यह भी पढ़ें: ICC के एक अल्टीमेटम ने निकाल दी पाकिस्तान की पूरी हेकड़ी, वर्ल्ड कप बायकॉट किया तो तबाह हो जाएगा क्रिकेट बोर्ड
फिर हुई पाकिस्तान की एंट्री

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










