
ब्लैकमेल कर नाबालिग बहन से किया रेप, फिर रचाई फर्जी शादी, मौत तक जेल में रहेगा दोषी
ABP News
Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में एक युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को धोखे और ब्लैकमेल के जरिए कई बार उसका रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई. इस मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है.
Andhra Pradesh Rape News: आंध्र प्रदेश के कृष्णा ज़िले में समाज को झकझोर देने वाली घटना हुई है, यहां एक युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को धोखे और ब्लैकमेल के जरिए कई बार उसका रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई. विजयवाड़ा की POCSO कोर्ट ने इस मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए कड़ा और ऐतिहासिक फैसला दिया है.
अदालत ने आरोपी को मौत तक जेल में रहने की सजा सुनाई है और उस पर 6000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. साथ ही कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि पीड़िता को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए.
तस्वीरों से ब्लैकमेल कर किया रेप
पुलिस के मुताबिक, प्रकाशम जिले के एक परिवार में पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते दोनों अलग-अलग रह रहे थे. पिता अपने बेटे के साथ कोंडापी मंडल के पेंटलूर गांव में रहता था, जबकि मां अपनी दो बेटियों के साथ कृष्णा जिले के मंताडा इलाके में रह रही थी.













