
ब्रिटेन में टमाटर की किल्लत, सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट कर रहे खाली सुपर मार्केट की तस्वीरें
AajTak
ब्रिटेन में इन दिनों टमाटर की किल्लत सामने आ रही है. यहां के अलग-अलग सुपर मार्केट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. लोग फोटो पोस्ट कर बता रहे हैं कि उन्हें किसी भी सुपर स्टोर में टमाटर नहीं मिल रहे हैं. लोग इन पोस्ट पर ब्रिटेन के नेताओं को भी टैग कर रहे हैं.
आर्थिक तंगहाली झेल रहे पाकिस्तान में कई बार टमाटर की किल्लत होने की खबरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन क्या आपने यूरोप के किसी देश में टमाटर की किल्लत के बारे में सुना है? टमाटक की किल्लत होने की ये खबरें लक्जमबर्ग या सैन मैरिनो जैसे छोटे यूरोपीयन देश से नहीं, बल्कि ब्रिटेन से सामने आई हैं.
ब्रिटेन में इन दिनों टमाटर की किल्लत हो गई है. सुपर मार्केट में टमाटर के सेल्फ खाली पड़े हुए हैं. लोग सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें पोस्ट कर अपनी सरकार से पूछ रहे हैं कि उन्हें टमाटर कब मिलेंगे. टोनी पी रेडियो शो नाम से ट्विटर अकाउंट चलाने वाले यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि कई सुपर स्टोर के सेल्फ खाली पड़े हैं. उन्हें ऐसा लगता है कि सिर्फ टमाटर ही नहीं बल्कि स्टोर से सब कुछ खत्म हो रहा है.
दरअसल, ब्रिटेन में बड़ी तादाद में मोरक्को और स्पेन से टमाटर की सप्लाई होती है. मोरक्को में पिछले चार हफ्तों से भीषण बारिश हो रही है. वहां इस वक्त बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और भयंकर ठंड भी पड़ रही है. इस कारण वहां से ब्रिटेन सप्लाई होने वाली सब्जियां और फलों की सप्लाई नहीं हो पा रही है.
मोरक्को के अलावा ब्रिटेन में स्पेन से भी चीजें सप्लाई होती है. लेकिन वहां भी इस समय मौसम ने कहर ढा रखा है. दोनों देशों में ज्यादा ठंड पड़ने के कारण टमाटर की फसल पक नहीं पाई है. खराब मौसम के कारण स्पेन से भी चीजों की सप्लाई नहीं हो पा रही है.
ब्रिटेन के सुपरमार्केट का प्रतिनिधित्व करने वाले ब्रिटिश रिटेल कंसोर्टियम में डायरेक्टर एंड्रयू ओपी ने बताया कि यूरोप के दक्षिणी भाग और उत्तरी अफ्रीका में मौसम ने हालत खराब की हुई है. इसलिए टमाटर के अलावा कुछ और फलों की सप्लाई फिलहाल बाधित है. एंड्रयू ने आगे कहा कि सुपर मार्केट किसानों से लगातार बात कर रहा है. उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही लोगों तक सभी चीजें पहुंचाई जा सकेंगी.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.









