
बोलसोनारो के पेट में उठा दर्द, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, संसद और राष्ट्रपति भवन में तोड़फोड़ के बाद बिगड़ी तबीयत
AajTak
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के समर्थकों ने नए राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के विरोध में संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट पर कब्जा कर लिया था. अब जानकारी सामने आई कि बोलसोनारो के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो को पेट में दर्द की शिकायत के बाद फ्लोरिडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी पत्नी मिशेल बोलसोनारो ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि 2018 में छुरा घोंपने के हमले के बाद पेट में दर्द की शिकायत के कारण उन्हें पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है.
मालूम हो कि बोलसोनारो के समर्थकों ने ब्रासीलिया में रविवार को नए राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के विरोध में हिंसक प्रदर्शन किया था. यहां तक कि सैकड़ों प्रदर्शनकारी ब्राजील कांग्रेस (संसद भवन), राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट में घुस गए थे. इसके बाद पुलिस ने करीब 400 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया था. अब यह सूचना आई है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ब्राजील में अक्टूबर में चुनाव हुए थे. इन चुनावों में बोलसोनारो को हार मिली थी. लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के नेतृत्व में वामपंथी पार्टी ने जीत हासिल की थी. लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने तीसरी बार ब्राजील के राष्ट्रपति पद की शपथ ली. इसके बाद बोलसोनारो के समर्थकों ने चुनाव नतीजे मानने से इनकार कर दिया. वे सड़कों पर उतर आए. वे सुरक्षा घेरा तोड़कर संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट में घुस गए और जमकर उत्पात मचाया. प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ दीं. लूला डा सिल्वा इससे पहले जनवरी 2003 से दिसंबर 2010 तक भी राष्ट्रपति पद संभाल चुके हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोल्सोनारो के समर्थकों ने सरकारी हथियार भी चुरा लिए हैं. हिंसा फैलने के बाद बोल्सनारो ने रविवार देर रात ट्विटर पर कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा हैं. राष्ट्रपति लूला ने इस तरह के उपद्रव को कट्टरपंथी फासीवादी करार दिया है.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के समर्थकों द्वारा देश की कांग्रेस, राष्ट्रपति मवन और सुप्रीम कोर्ट में धावा बोलने की घटना पर निंदा की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ब्राजील की लोकतांत्रिक संस्थाओं को अमेरिका का पूरा समर्थन प्राप्त है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.







