
बोर्ड एग्जाम में लाने हैं अच्छे नंबर? इस तरह करें आंसर लिखने की प्रैक्टिस
AajTak
15 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू हो रहे हैं. ऐसे में परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को बचे कुछ दिनों में आंसर लिखने की प्रैक्टिस कर लेनी चाहिए. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में अच्छे नंबर लाने के लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा. तो चलिए जानते हैं एक्सपर्ट टिप्स.
CBSE Board Exam Tips 2025: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के पास अब कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को बचे हुए कुछ दिनों में आंसर लिखने की प्रैक्टिस करनी चाहिए. स्टूडेंट्स को अब आंसर राइटिंग पर फोकस बढ़ा देना चाहिए. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में अच्छे नंबर लाने के लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा. चलिए जानते हैं एक्सपर्ट टिप्स.
क्वेश्चन पेपर ध्यान से पढ़ें बोर्ड परीक्षा में सवाल पढ़ने के लिए 15 मिनट एक्सट्रा दिया जाता है. इसलिए क्वेश्चन पेपर मिलने पर सबसे पहले सारे सवालों को पढ़ें, उसके बाद ही आंसर लिखें. कई स्टूडेंट्स क्वेश्चन पेपर मिलते ही आंसर लिखना शुरू कर देते हैं.
टाइम मैनेजमेंट है जरूरी बोर्ड परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट करना काफी जरूरी है, नहीं तो आप सारे सवाल के आंसर नहीं कर पाएंगे.
साफ-सुथरी हैंडराइटिंग में लिखें बोर्ड परीक्षा में हमेशा आंसर साथ-सुथरी हैंडराइटिंग में लिखें. इस बात का ध्यान रखें कि अगर कॉपी चेक करने वाले को आपका आंसर समझ नहीं आएगा तो वे आपको अच्छे नंबर नहीं देंगे और सही आंसर लिखने के बाद भी आपके नंबर कट जाएंगे.
आंसर लिखने की प्रैक्टिस करें. परीक्षा के कई दिन पहले से ही आंसर लिखने की प्रैक्टिस करें, नहीं तो परीक्षा के दिन आप कॉपी लिखते-लिखते थक जाएंगे और आपका पेपर पूरा नहीं हो पाएगा.
टू द पॉइंट आंसर लिखें बोर्ड परीक्षा में टू द पॉइंट आंसर लिखने की कोशिश करें. बिना मतलब के कॉपी भरने की कोशिश न करें. इससे आपका सिर्फ समय बर्बाद होगा. अगर आपको किसी सवाल का आंसर नहीं आता है तो उसे छोड़कर बाकी बचे सवाल को पहले निपटाएं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









