
'बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस बेचने में..' एक टैंक 10 लाख रुपये में बेचते दिखे 'बिग बॉस' फेम राजीव अदातिया!
ABP News
राजीव अदातिया आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए ही रहते हैं. राजीव किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखना बिल्कुल भी नहीं भूलते हैं. इस बार भी उन्हें एक यूनिक कमाई का जरिया बताते हुए देखा गया.
अमेरिका और ईरान युद्ध की वजह से इंडिया में सिलेंडर को लेकर कोहराम मचा हुआ है. सिलेंडर के रेट बढ़ा दिए गए हैं और कमर्शियल गैस की किल्लत की वजह से इन दिनों कई जगहों पर कई रेस्टोरेंट बंद कर दिए गए हैं. वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जो बंद होने के कागार पर पहुंच चुके हैं.
लोग सिलेंडर को अब ब्लैक में भी खरीदने के तैयार हैं, लेकिन उन्हें कहीं नहीं मिल रहा है. इसी बीच राजीव अदातिया का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दऱअसल, हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें बताया है कि वो एक टैंक 10 लाख रुपये में बेच रहे हैं.
राजीव अदातिया का फनी पोस्ट हुआ वायरल
राजीव ने जो तस्वीर शेयर की है, उसे उन्होंने सड़क किनारे खड़े होकर क्लिकर करवाई है. दरअसल, ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध का असर सीधे तौर पर इंडिया में भी देखने को मिल रहा है. इंडिया में एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों को बढ़ा दिया गया है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












