
बॉलीवुड के 'किंग खान' का सिंहासन हिलाएंगे रणवीर सिंह? 'धुरंधर 2' से ध्वस्त करेंगे शाहरुख खान का ये तगड़ा रिकॉर्ड!
ABP News
Ranveer Singh Vs Shah Rukh Khan: शाहरुख खान बॉलीवुड के पहले एक्टर हैं जिनकी बैक टू बैक आई दो फिल्मों ने 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री की थी. अब रणवीर सिंह इस रिकॉर्ड को ब्रेक कर सकते हैं.
शाहरुख खान सालों से बॉलीवुड के बादशाह की कुर्सी पर विराजमान हैं. वैसे किंग खान को ये सिंहासन यूं ही नहीं मिला है उन्होंने न केवल अपने करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं बल्कि सुपरस्टार के नाम एक ही साल में दो 1000 करोड़ की फिल्में देने का रिकॉर्ड भी कायम है. दिलचस्प बात ये है कि अभी तक कोई भी किंग खान के इस कीर्तिमान को टस से मस नहीं कर पाया है लेकिन अब लग रहा है कि धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह ने किंग खान को टक्कर देने की ठान ली हैं. दरअसल रणवीर सिंह अपनी सीक्वल धुरंधर 2 से शाहरुख खान के एक बड़े रिकॉर्ड को ब्रेक कर सकते हैं.
शाहरुख खान की इन फिल्मों ने रचा था इतिहासबता दें कि साल 2023 में शाहरुख खान की दो बैक टू बैक आई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर महा ब्लॉकबस्टर रही थीं. दरअसल सुपरस्टार ने पहले पठान बनकर और फिर जवान कर तहलका मचा दिया था. दिलचस्प बात ये है कि एक ही साल में आई उनकी इन बैक टू बैक फिल्मों ने 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर इतिहास रच दिया था.
रणवीर सिंह ने धुरंधर से मचा दिया था भौकालवहीं रणवीर सिंह अब बॉलीवुड के बादशाह का सिंहासन हिलाने की पूरी तरह तैयारी कर रहे हैं. बता दें कि एक्टर की दिसंबर 2025 में स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और अपने ताबड़तोड़ कलेक्शन से इतिहास रच दिया था.
शाहरुख खान का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रणवीर सिंह? अब सबकी निगाहें धुरंधर 2 पर टिकी हैं. फिल्म के ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को पीक पर पहुंचा दिया है. वहीं इंटरनेट पर भी धुरंधर 2 के ट्रेलर को बेहद पंसद किया जा रहा है और लोग इसे अभी से ब्लॉकबस्टर करार दे रहे हैं. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म धुरंधर के भी रिकॉर्ड को तोड़ देगी और आसानी से 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. इसी के साथ रणवीर शाहरुख खान के बाद इस एलिट क्लब में एंट्री करने वाले दूसरे एक्टरर बन जाएंगे. इतना ही नहीं रणवीर अपनी बैक टू बैक आई धुरंधर और अब धुरंधर 2 से शाहरुख की पठान और जवान के टोटल कलेक्शन का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर सकते हैं.













