
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में 'धुरंधर' की हाहाकार, महज 16 रुपये में मिल रही पायरेटेड कॉपी
ABP News
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर 'धुरंधर' ने दुनियाभर में खूब धूम मचाई. लेकिन, इस फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज से पहले ही बैन कर दिया गया था. वहीं, अब इस फिल्म को धड़ल्ले से देखा जा रहा है.
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को दर्शकों ने इतना पसंद किया है कि बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में इस फिल्म को लोग खूब देख रहे हैं. आपको बता दें रिलीज से पहले फिल्म को पाकिस्तान और गल्फ कंट्रीज में बैन कर दिया गया था. लेकिन, अब पाकिस्तान के बजारों में इस फिल्म की पायरेटेड कॉपी मौजूद है.
वो भी बेहद ही सस्ते दामों पर, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. मालूम हो कुछ वक्त पहले ही धुरंधर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. नेटफ्लिक्स के जरिए घर बैठे ही पाकिस्तान के लोग इस फिल्म का लुफ्त उठा सकते थे. लेकिन, अब तो पाकिस्तान के बजारों में धड़ल्ले से इसकी पायरेटेड कॉपी बेची जा रही है.
पाकिस्तान में बिक रही है पायरेटेड कॉपी की डीवीडी
न्यूजीलैंड के एक व्लॉगर कार्ल रॉक ने हाल ही में यूट्यूब पर एक वीडियो डाली है, जिसमें देखने को मिल रहा है कि वो कराचीके रेनबो सेंटर घूमने गए थे. जहां, उन्होंने देखा कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की पायरेटेड कॉफी की डीवीडी सरेआम दुकानों पर मिल रही है.













