
बेवफाई के आरोपों के बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग दिखे थलपति विजय, पार्टी से सामने आईं तस्वीरें
ABP News
Thalapathy Vijay-Tirsha Krishna Viral Video: बेवफाई के आरोपों के बीच थलपति विजय एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग एक शादी में पहुंचे. इनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के चीफ थलपति विजय हाल ही में अपनी पत्नी संगीता सोरनालिंगम द्वारा 27 साल की शादी खत्म करने के लिए तलाक की अर्जी देने के बाद सुर्खियों में छा गए थे. उनकी पत्नी ने उन पर एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने के आरोप लगाए हैं. वहीं बेवफाई के आरोपों के बीच 5 मार्च को चेन्नई में थलपति विजय एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ एक शादी में पहुंचे. दोनों की साथ में एंट्री ने नेटिजन्स का ध्यान तुरंत खींचा. वहीं वेन्य़ू से उनके एंट्री करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
शादी में तृषा संग पहुंचे विजयवायरल वीडियो में विजय को एक गुलदस्ता पकड़े हुए देखा जा सकता है, जबकि एक्ट्रेस उनके पीछे-पीछे कार से उतरीं. विजय और तृषा, कल्पना सुरेश और मीनाक्षी के बेटे की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए थे. कल्पना परिवार फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस से जुड़ा है. स्टेज पर, विजय और तृषा ने एक साथ पोज दिया और नए शादीशुदा कपल को फूलों के गुलदस्ते दिए. गौरतलब है कि अपनी पत्नी के साथ कानूनी लड़ाई के बीच विजय पहली बार तृषा कृष्णन संग पब्लिकली नजर आए हैं.
JUST IN: Thalapathy Vijay attended the wedding reception of Kalpathi S. Suresh and Meenakshi Suresh’s son earlier today.pic.twitter.com/QiBXaj7QCX

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












