
बेटी को लेने स्कूल पहुंचे मनोज तिवारी, कहा- पिता होना सौभाग्य की बात
ABP News
Manoj Tiwari Post: भोजपुरी सिनेमा के स्टार मनोज तिवारी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं. पोस्ट शेयर करते भी उन्होंने एक खास नोट भी लिखा
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और नेता मनोज तिवारी फिल्मों और राजनीती के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. वो आए दिन कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो अपनी बेटी को लेने स्कूल पहुंचे नजर आए. इसके साथ ही उन्होंने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा, जो फैंस का काफी पसंद आ रहा है.
मनोज तिवारी ने शेयर किया वीडियोमनोज तिवारी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपनी बेटी सानविका को स्कूल से लाते हुए नजर आ रहें हैं. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पिता होना भाग्य है और बेटी का पिता होना सौभाग्य.. आज समय निकालकर बेटी को स्कूल से घर लाया.' उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं. फैंस उनके इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं.
A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)













